Fair deal
in

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बहाने किया डैमेज कंट्रोल, अपनों पर भी साधे निशाने

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बहाने किया डैमेज कंट्रोल, अपनों पर भी साधे निशाने
Shubham Electronics
Paontika Opticals

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बहाने किया डैमेज कंट्रोल, अपनों पर भी साधे निशाने

पंचायत प्रधान सूफी मोहम्मद ने छोड़ी भाजपा और उपप्रधान जोगिंदर सिंह ने छोड़ी आप

 

Shri Ram

कहा- कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान तो चारों खाने चित्त होगी भाजपा

विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब के निहालगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल प्रधान सुरजीत सिंह ने की।

इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय सरदार रतन सिंह के बाद लगातार दो दशक से कांग्रेस नेता पांवटा साहिब में जनभावनाओं को भांपने में नाकाम रहे हैं। यही कारण है कि पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना रास्ता बदल लिया।

JPERC 2025
Diwali 02

Diwali 03
Diwali 03

लेकिन अब समय आ गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत मुद्दों को भुलाकर कांग्रेस की सत्ता में वापसी का रास्ता प्रखर किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग निराश होकर कांग्रेस छोड़ गए हैं उन्हें भी मनाकर घर वापसी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर पीपलीवाला पंचायत के प्रधान सूफी मोहम्मद और निहालगढ़ पंचायत के उप प्रधान जोगिंदर सिंह का कांग्रेस में घर वापसी पर स्वागत किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में पंचायत प्रधान सूफी मोहम्मद और कुंडियों के पूर्व प्रधान सरवन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सरदार रतन सिंह के बाद से ही लगातार वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। यही कारण है कि कार्यकर्ता पार्टी से दूर होते गए। यदि कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान मिले तो इलाके में एक बार फिर भाजपा चारों खाने चित्त होगी।

वहीं इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह, पूर्व प्रधान सिमरत सिंह, मंजीत सिंह, पार्षद राजिंदर सिंह, लाल सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि जनहित को ध्यान में रखकर आपसी मतभेदों को भूला कांग्रेस की सत्ता में वापसी का रास्ता प्रशस्त करें।

बैठक के दौरान पीपलीवाला के प्रधान सूफी मोहम्मद ने भाजपा और निहालगढ़ के उपप्रधान जोगिंदर सिंह ने आप छोड़ कर कांग्रेस में वापिसी की। वहीं शमशाद, शमीम और साजिद ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस मौके पर निहालगढ़ पंचायत की प्रधान सोनिया, उप प्रधान जोगिंदर सिंह, वार्ड मैंबर दिलीप सिंह, सतनाम सिंह, बृजमोहन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू, गुलजार सिंह, अवतार सिंह, बलराज चौधरी मौजूद रहे।

Written by newsghat

2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की होगी अहम भूमिका : पवन चौधरी

2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की होगी अहम भूमिका : पवन चौधरी

सिरमौर में युवक ने लगाया फंदा, पीछे छोड़ी दो पन्नों की चिट्ठी….

सिरमौर में युवक ने लगाया फंदा, पीछे छोड़ी दो पन्नों की चिट्ठी….