Fair deal
in

गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया दराट से हमला, गिरफ्तार

गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया दराट से हमला, गिरफ्तार
Shubham Electronics
Paontika Opticals

गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने किया दराट से हमला, गिरफ्तार

बिहार मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने दराट से हमला कर दिया। इससे कांस्टेबल की बाजू, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shri Ram

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार का संजय दास करीब दो दशक से मनाली के सरसेई गांव में रह रहा है। सरसेई में उसकी फास्ट फूड की दुकान है। पत्नी से अनबन के कारण दोनों अलग रहते हैं।

पत्नी के खर्चे के लिए बार-बार समन जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। उपमंडलीय अदालत मनाली ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

अदालत के आदेश पर पतलीकूहल थाना से कांस्टेबल भूपेंद्र और मोहन बीते दिन उसे गिरफ्तार करने सरसेई पहुंचे, लेकिन गुस्से में आगबबूले हुए बिहार के व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारियों पर ही हमला बोल दिया।

दराट के वार से कांस्टेबल भूपेंद्र को गर्दन, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।दोनों कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।

JPERC 2025
Diwali 02

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Diwali 03
Diwali 03

पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश में बड़े जिस्मफरोशी गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिलाएं भी हिरासत में

हिमाचल प्रदेश में बड़े जिस्मफरोशी गिरोह का भांडाफोड़, 3 महिलाएं भी हिरासत में

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत 2 गंभीर, गाड़ी में सवार थे 6 लोग

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत 2 गंभीर, गाड़ी में सवार थे 6 लोग