in , ,

गुरुयश का गायन करते भंगाणी से पांवटा साहिब पहुंचा भव्य खालसा फतेह मार्च….

गुरुयश का गायन करते भंगाणी से पांवटा साहिब पहुंचा भव्य खालसा फतेह मार्च….

श्रद्धालुओ ने किया स्वागत सत्कार, ट्रैफिक व्यवस्था को मुस्तैद रही पुलिस…

न्यूज़ घाट/पांवटा साहिब

JPREC-01
JPREC-01
Plot for sale
Plot for sale

दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बेटे साहिबजादा अजीत सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल खालसा फतेह मार्च का आयोजन किया गया।

साहिबजादा अजीत सिंह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पहले पुत्र थे। उनका जन्म 11 फरवरी को पांवटा साहिब में हुआ था।

Mahindra Snowview
Mahindra Snowview

इसी दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने गढ़वाल के राजा फतेह शाह के खिलाफ भंगानी साहिब में अपने जीवन काल का पहला युद्ध भी जीता साथ ही नाहन रियासत के बड़ा हिस्सा फतेह शाह के चुंगल से छुड़ाया था।

युद्ध जीतने और पुत्र पैदा होने की खुशी में उस समय श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अगुवाई में भंगानी साहिब से पांवटा साहिब तक फतेह मार्च निकाला गया था। यह परंपरा आज भी कायम है।

इसी श्रृंखला में बुधवार को बडी संख्या में श्रद्धालु पांवटा साहिब की धरती पर पैदा हुए श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रथम पुत्र बाबा अजीत सिंह जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर फतह मार्च के लिए जुटे थे।

साहिबजादा अजीत सिंह के जन्मदिवस और श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा जीवन काल के पहले युद्ध की जीत की खुशी में हर वर्ष खालसा फतेह मार्च आयोजित किया जाता है।

खालसा फतेह मार्च सुबह गुरुद्वारा भंगानी साहिब से चल कर देर शाम गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे पंज प्यारे खालसा फतेह मार्च की अगुवाई कर रहे थे।

इनके पीछे बड़ी संख्या में सिख संगतें गुरबाणी का बखान करते हुए चल रही थी। फतेह मार्च के दौरान सिख युवक युद्ध कला गतका का भी प्रदर्शन कर रहे थे।

विशेष रुप से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहब के दर्शनों को बड़ी संख्या में लोग जुटे। खालसा मार्च के लिए रास्ते में जगह जगह पर जलपान स्वागत कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

नगर कीर्तन के दौरान एसएचओ पुरूवाला विजय रघुवंशी ने खुद ट्रैफिक व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

गुरुद्वारा पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, सदस्य सरदार हरप्रीत सिंह रतन, कर्मवीर सिंह, मैनेजर सरदार जागीर सिंह, पूर्व मैनेजर सरदार कुलवंत सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह तारी आदि रहे मौजूद।

Written by newsghat

सिरमौर के युवाओं को भारतीय थल सेना में भर्ती होने का सुनेहरा मौका

लाखों की चुरापोस्त बरामद, तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार….