Fair deal
in

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हाथ दांत पैरों से हुई मृतक व्यक्ति की पहचान

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हाथ दांत पैरों से हुई मृतक व्यक्ति की पहचान
Shubham Electronics
Paontika Opticals

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हाथ दांत पैरों से हुई मृतक व्यक्ति की पहचान

 

Shri Ram

हिमाचल प्रदेश जिला शिमला के उपमंडल रामपुर के अंतर्गत पड़ने वाले पुलिस पोस्ट ज्यूरी में एक सूचना बीते दिन मिली कि कटोलु पुल के पास सतलुज नदी में एक अज्ञात शव मिला है।

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम ASI देवराज के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद ITBP के अधिकारियों की मदद से सतलुज नदी से शव को बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के लिए MGMSC खनेरी ले जाया गया। जहां तक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत घर मे रखा गया था।

मिली जानकारी के मूताबिक फिर 16 मई को HC मनोज कुमार नम्बर 151 और HASI जय कृष्ण नम्बर 1334 को अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करने के लिए खनेरी के लिए रवाना किया गया जहां मृत घर मे मृतक का शव रखा गया था।

वहाँ एक व्यक्ति संजीव सिंह सुपुत्र देवेंद्र सिंह गावँ टिकरी पीओ डीलथ तह ननखड़ी जिला शिमल हिप्र उम्र 48 से उस मृत शरीर को दांत, पैर और हाथों से अपने छोटे भाई के रूप में पहचाना अथार्थ बलदेव सिंह उम्र 46 वर्ष, उनके साथ उनके अन्य रिश्तेदारों ने भी मृतक व्यक्ति की पहचान की।

JPERC 2025
Diwali 02

ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग को पूछताछ में पता चला है कि उक्त व्यक्ति की मौत सतलुज नदी में डूबने से हुई है। इसके बाद फार्म 25-39 और 25.35 A mgmsc खनेरी में भरा गया है। खनेरी में ही गवाहों के बयान दर्ज किए गए है और मृत व्यक्ति की तस्वीरें भी मौके पर ली गयी है।

Diwali 03
Diwali 03

खनेरी में पोस्टमार्टम किया गया और उसके उपरांत शव बड़े भाई संजीव सिंह (48) को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

उधर मामले की जांच कर रही पुलिस विभाग की टीम ने बताया कि मामले में अभी तक किसी किसी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी संज्ञान में नही आया है। हालांकि पुलिस विभाग द्वारा धारा 174 crpc के तहत मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण

सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण

जंगल की पगडंडी पर ही करवा दिया प्रसव, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

जंगल की पगडंडी पर ही करवा दिया प्रसव, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म