Asha Hospital
Holi 2026
in

महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन

महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन

महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन

आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की ओर अग्रसर हों महिलाएं

महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से आज नाहन में महिला सम्मेलनों का आयोजन किया गया। प्रथम सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हिन्दू आश्रम, नाहन में आयोजित किया गया।

TROWS

दूसरा सम्मेलन नाबार्ड के सौजन्य से एम.मी. हॉल नाहन में किया गया जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र की 150 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने भाग लिया और आत्मनिर्भर और स्वरोजगार विषयों पर चर्चा में भाग लिया।

Holi 2026 -2

लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद ने प्रमुखता से इन सम्मेलन में भाग लिया।

Indian Public School

एमसी हॉल में आयोजित स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रर्दशनी एवं सम्मेलन के अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देते संगठन और सरकार स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ग्रास रूट तक कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार भी महिला कल्याण के लिए तीव्रता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां अधिकाधिक महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के दायरे में लाया जा रहा है वहीं महिला शक्ति को आत्म निर्भर बनाने के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का शिक्षित और आत्म निर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला समाज की धूरी है इसलिए उनका मानसिक, शारिरिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत होना समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सेवा कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की हमारी बहनों ने कोरोना संकट में शानदार कार्य किया है।

स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने जहां कोरोना संकट में मास्क बनाकर घर-घर वितरित किए वहीं सैनिटाईजर और राशन वितरण में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है।

डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में हम ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं जिसमें 1.50 लाख नींबू के पौधों का रोपण महिला समूहों के माध्यम से गत समय में किया गया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सिलाई मशीनें, नटिंग मशीनें और दोना पत्तल की मशीन भी प्रदान कर रहें ताकि हमारी माृत शक्ति आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि आज आयोजित महिला सम्मेलनों महिलाओं के सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने अपने सम्बोधन में महिला शक्तिकरण और महिलाओं की ताकत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों और कार्यों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रोमिला शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा के अलावा महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारियों ने भी उपस्थित रहे।

नाबार्ड की ओर से मुख्य महाप्रबन्धक सुधांशु मिश्रा, जिला प्रबन्धक गौरव, अरावली समूह के यशपाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए नाबार्ड की तरफ से हो रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर नाबार्ड की ओर से स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए।

इस मौके पर नाबार्ड की ओर से ऋण के रूप में स्वयं सहायता समूहों को 1.37 करोड़ रुपये के चैक तथा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की ओर से 5-5 हजार रुपये बतौर आर्थिक सहयोग के पत्र स्वयं सहायता समूहों को बांटे गए।

Written by Newsghat Desk

महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन

महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन

जिनी एंड जॉनी के कामगार 10 महीने से इंसाफ के इंतजार में

जिनी एंड जॉनी के कामगार 10 महीने से इंसाफ के इंतजार में