Fair deal
in

सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में दो नेता गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में दो नेता गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Shubham Electronics
Paontika Opticals

सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में दो नेता गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में दो समुदाय में उपजे विवाद के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने पर दो और लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गये लोगों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

Shri Ram

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को सोशल मीडिया पर सम्रदायिक टिप्पणी के खिलाफ कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की थी।

जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिए थे इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया था तथा माजरा पुलिस थाने के बाहर सेंकड़ों लोग इकट्ठा हो गये तथा दो समुदाय के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस दौरान कुछ लोग भीड़ में तलवारें भी लहरा रहे थे और कुछ लोग भीड़ को भड़काने का काम कर रहे थे व सोशल ग्रुप में पुलिस थाने के पास इकट्ठे होने के मैसेज कर रहे थे।

वीरवार को पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़कने के मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिये है तथा पुलिस हिरासत में लिए गये लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

JPERC 2025
Diwali 02

हिरासत में लिए गये व्यक्तियों में एक पंचायत प्रधान व एक पूर्व बीडीसी सदस्य हैं बताये जा रहे है। बताया जा रहा है की मंगलवार रात को दूसरे राज्य से भी कुछ लोगों को बुलाया गया था और वह हथियार भी साथ लेकर लाये थे।

Diwali 03
Diwali 03

लेकिन समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और माहौल को शांत करवा दिया गया था। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की हुई है व स्थिति को नियंत्रित किया हुआ है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की दो लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में पूरी तरह से स्थित नियंत्रण में है।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर के इस इलाके में मिले इंसानी अवशेष, पुलिस ने अवशेष जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

सिरमौर के इस इलाके में मिले इंसानी अवशेष, पुलिस ने अवशेष जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य 4 दिन के पुलिस रिमांड पर…

भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य 4 दिन के पुलिस रिमांड पर…