Fair deal
in

सीएम जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में पीएम से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

सीएम जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में पीएम से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…
Shubham Electronics
Paontika Opticals

सीएम जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में पीएम से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 31 मई को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय समारोह आयोजित करने का आग्रह किया।

Shri Ram

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस राष्ट्र स्तरीय समारोह को आयोजित करना चाहता है, जिसमें देश के सभी जिले शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और प्रदेश का त्वरित विकास सुनिश्चत करने के लिए राज्य को सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के ईमानदार और अथक प्रयासों से भी अवगत करवाया।

प्रधानमंत्री ने इस उद्देेश्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी संवाद किया और उनसे हिमाचल प्रदेश का दौरा करने का आग्रह किया।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने राज्य के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया ताकि राज्य में सीडी अनुपात बढ़ाने के लिए उपयोगी विचार-विमर्श किया जा सके।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने सशक्तिकरण के लिए महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अधिक ऋण प्रदान करने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।

Written by newsghat

पुलिस भर्ती को लेकर जल्द होगा बड़ा खुलासा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन का दावा

पुलिस भर्ती को लेकर जल्द होगा बड़ा खुलासा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन का दावा

पांवटा साहिब में श्री खाटू श्याम का संकीर्तन 14 मई को, नगर पालिका मैदान में होगा कार्यक्रम

पांवटा साहिब में श्री खाटू श्याम का संकीर्तन 14 मई को, नगर पालिका मैदान में होगा कार्यक्रम