Asha Hospital
Holi 2026
in

हादसा : बर्फ पर फिसलने से गहरी खाई में गिरी जीप…

हादसा : बर्फ पर फिसलने से गहरी खाई में गिरी जीप…

हादसा : बर्फ पर फिसलने से गहरी खाई में गिरी जीप…

गर्भवती महिला समेत पांच की मौत…

TROWS

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला चौपाल की तहसील कुपवी में एक जीप बर्फ में फिसलने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है।

Holi 2026 -2

सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब जीप में सवार लोग गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोर्ड पर बर्फ में फिसलने से गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। बागी के समीप खलाणी मोड़ पर अचानक गाड़ी पर बर्फ पर फिसल गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी।

Doon valley school

मृतकों की पहचान प्रिया( 59) पुत्री भगतराम, निखिल पुत्र(16) झूशु राम, मुकेश पुत्र सीताराम(26 ) निवासी ग्राम नौरा कुपवीं और रमा(30 ) पुत्री किरपाराम निवासी केडग, ग्राम पंचायत बिजमल और रक्षा पत्नी दिलाराम (23) निवासी खद्दर तहसील चौपाल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कुपवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों में एक महिला गर्भवती भी शामिल थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

डीएसपी चौपाल राजकुमार ने हादसे की पुष्टि की है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुपवी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार

हिमाचल प्रदेश में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार

कर्ज चुकाना हो रहा है मुश्किल, ये वित्तीय टिप्स आपकी करेंगे मदद

कर्ज चुकाना हो रहा है मुश्किल, ये वित्तीय टिप्स आपकी करेंगे मदद