Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल के होटल में बंधक बनाकर करवाया जाता था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 लड़कियां रेस्क्यू

हिमाचल के होटल में बंधक बनाकर करवाया जाता था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 लड़कियां रेस्क्यू

हिमाचल के होटल में बंधक बनाकर करवाया जाता था जिस्मफरोशी का धंधा, 5 लड़कियां रेस्क्यू

स्पेशल पुलिस फ़ोर्स ने होटल में की छापेमारी…

TROWS

हिमाचल प्रदेश के एक निजी होटल में बंधक बनाकर जबरन जिस्मफरोशी करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Holi 2026 -2

पुलिस ने दबिश देकर बंधक बनाई पांच लड़कियों का रेस्क्यू कर होटल मालिक व उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Indian Public School

यह मामला जिला कांगड़ा के डमटाल का है। यहां पर एक होटल में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाने के लिए जबरन बंधक बना कर रखी पांच युवतियों को धर्मशाला से आई स्पेशल पुलिस फोर्स व डमटाल थाना की टीम ने छुड़ाया है।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि डमटाल के इस निजी होटल में जब पुलिस ने अचानक दबिश दी तो वही से पांच लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं पुलिस ने होटल मालिक व उसके दो बेटों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

युवतियों का कहना है कि उन्हें नौकरी देने की आढ़ में बुलाया गया था। होटल में अच्छा वेतन देने की बात की गई थी। पुलिस में दिए गए ब्यान के मुताबिक युवतियां होटल से भागना चाहती थी, तो होटल मालिक ने उन्हें जबरन कैद कर के रखा हुआ था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी पुटेज खंगाल रही है। मामले में पता लगाया जा रहा है कि होटल में यह कारोबार कब से चल रहा है।

Written by Newsghat Desk

गर्मी ने 2010 के बाद तोड़े सारे रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना

गर्मी ने 2010 के बाद तोड़े सारे रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना

यमुना व बाता नदी के तटीयकरण पर व्यय किए जाएंगे 276 करोड़ रुपए : महेंद्र सिंह ठाकुर

यमुना व बाता नदी के तटीयकरण पर व्यय किए जाएंगे 276 करोड़ रुपए : महेंद्र सिंह ठाकुर