in

हिमाचल प्रदेश : दलाईलामा की दुर्लभ पेंटिंग 1.52 करोड़ में नीलाम! लंदन में हुई ऐतिहासिक बोली

हिमाचल प्रदेश : दुनिया भर में बौद्ध धर्मगुरु के रूप में पूजे जाने वाले 14वें दलाईलामा की एक दुर्लभ पेंटिंग 1.52 करोड़ रुपए में नीलाम हुई है। यह नीलामी लंदन के प्रसिद्ध बोनहम ऑक्शन हाउस में 5 जून को हुई।

पेंटिंग भारत के चित्रकार कृष्णा कंवल द्वारा बनाई गई थी। यह ऐतिहासिक कलाकृति तिब्बत में 22 फरवरी 1940 के एक खास क्षण को दर्शाती है। इस दिन 4 वर्षीय तेनजिन ग्यात्सो को तिब्बत के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता के रूप में मान्यता मिली थी।

Indian Public school

पेंटिंग सर बेसिल गोल्ड के संग्रह का हिस्सा थी। यह 40 वाटर कलर्स की एक श्रृंखला का भाग थी, जिसमें तिब्बती संस्कृति और दरबार का जीवन चित्रित किया गया है। पूरी श्रृंखला कुल 4.57 करोड़ में बिकी।

Bhushan Jewellers 2025

नीलामी में सर बेसिल गोल्ड का फोटोग्राफिक संग्रह भी रखा गया। इसमें 1936-37 में ल्हासा में ब्रिटिश मिशन के दौरान खींची गई 1,500 से अधिक दुर्लभ तस्वीरें शामिल थीं। ये सात एलबमों में संग्रहित थीं और 57 लाख रुपए में नीलाम हुईं।

इसके अलावा तिब्बती पांडुलिपियां और पुरानी दुर्लभ पुस्तकें भी नीलामी का हिस्सा रहीं। खासकर, 1941 में सर बेसिल द्वारा लिखी गई एक रिपोर्ट चर्चा का केंद्र रही। यह रिपोर्ट दलाईलामा की मान्यता और सिंहासन ग्रहण पर आधारित थी और अंग्रेजी व तिब्बती दोनों भाषाओं में थी। यह दस्तावेज 14 लाख रुपए में बिका।

यह नीलामी न केवल ऐतिहासिक धरोहर को उजागर करती है, बल्कि भारत-तिब्बत के सांस्कृतिक संबंधों की अहमियत भी सामने लाती है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी! धूप से तपे पहाड़, जानिए किस जिले में है सबसे अधिक तापमान……

हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी! धूप से तपे पहाड़, जानिए किस जिले में है सबसे अधिक तापमान……