Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में यहां गौशाला में 25 वर्षीय महिला के साथ 1 साल के मासूम का शव बरामद…

हिमाचल में यहां गौशाला में 25 वर्षीय महिला के साथ 1 साल के मासूम का शव बरामद…

हिमाचल में यहां गौशाला में 25 वर्षीय महिला के साथ 1 साल के मासूम का शव बरामद…

TROWS

हिमाचल प्रदेश में गौशाला में गली सडी हालत में महिला और बच्चे के शव मिले हैं। मिले शव मां बेटा है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला मंडी से पांच किमी की दूरी पर स्कोर के बुलाला के पास का है।

Holi 2026 -2

जानकारी है कि गौशाला स्कोर-कमांद सड़क से करीब पचास मीटर दूर सुनसान स्थान पर हैं जब शनिवार देर शाम कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें बहुत बुरी दुर्गंध आई, वहीं जब
गौशाला मे अंदर जा कर देखा तो उनके होश उड़ गए।

Indian Public School

उन्होंने पाया कि महिला का शव जो की पूरी तरह से गल चुका महिला का शव गौशाला  के नीचे पड़ा था और साथ ही बच्चे का आधा शरीर उससे दूर पड़ा था।

Doon valley school

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है,तथा रविवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

महिला की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने करते हुए बताया कि शव करीब पच्चीस दिन पुराने हैं।जिसमें महिला की उम्र 25 और बच्चा एक साल का लग रहा है। और शंका यह भी है कि उनको जानवरों ने नोच खाया है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनको मार कर फेंका गया है या फिर जानवरों द्वारा खाया गया है।क्योंकि गौशाला का लंबे अरसे से प्रयोग नहीं किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला कुल्लू जिला की है और वह स्कोर में किसी व्यक्ति के पास रह रही थी। मरने वाले दोनों मां बेटा हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में बाईपास के समीप ट्रक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर

पांवटा साहिब में बाईपास के समीप ट्रक और एचआरटीसी बस की जोरदार टक्कर

पांवटा साहिब : यमुना नदी मे डूबा पंजाब से आया श्रद्धालु

पांवटा साहिब : यमुना नदी मे डूबा पंजाब से आया श्रद्धालु