in ,

हिमुडा काॅलोनी के पीछे किशोर की लाश मिलने से सनसनी….

हिमुडा काॅलोनी के पीछे किशोर की लाश मिलने से सनसनी….

लाश के पास मिली दवाओं की खाली शीशियां, जांच में जुटी पुलिस….

नशे की ओवरडोज हो सकता है मौत का कारण….

न्यूज़ घाट/पांवटा साहिब

JPREC-01
JPREC-01
Plot for sale
Plot for sale

पांवटा साहिब के हिमुडा काॅलोनी मे झाडियों के बीच एक किशोर का शव बरामद हुआ है।

आशंका जताई जा रही है की किशोर की मौत नशे के ओवरडोज से हो सकती है। क्योंकि किशोर के शव के पास कोरेक्स की दो खाली शीशियाँ भी बरामद हुई है।

Mahindra Snowview
Mahindra Snowview

सूचना पर डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर और थाना प्रभारी संजय शर्मा टीम सहित मौके पर पंहुचे। बेसुध हालत मे करीब 15-16 वर्षीय किशोर को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पंहुचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की फिलहाल शिनाख्त नही हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि झाडियों मे कोई बेसुध पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पंहुची।

डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत अस्पताल पंहुचने से पहले ही हो चुकी थी। उसकी जेब मे दो खाली शीशियाँ भी बरामद हुई है।

इसलिए आशंका है कि ओवरडोज ले लिया हो। हालांकि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Written by newsghat

भाजपा में असंतुष्ठों की वापसी के पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप…….

प्रदेश खाद्य एवम् आपूर्ती निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन