Asha Hospital
Holi 2026
in

अब क्रिप्टो करंसी पर 30 फीसदी टैक्स वसूलेगी सरकार..

अब क्रिप्टो करंसी पर 30 फीसदी टैक्स वसूलेगी सरकार..

अब क्रिप्टो करंसी पर 30 फीसदी टैक्स वसूलेगी सरकार..

गिफ्ट में क्रिप्टो देने पर भी भेंट करने वाले को चुकाना होगा कर..

TROWS

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में डिजिटल असेट पर सर्वाधिक 30 फीसदी टैक्स का ऐलान किया है।

Holi 2026 -2

माना जा रहा है कि आभासी मुद्रा, वर्चुअल करंसी या क्रिप्टो करंसी को डिजिटल असेट माना जाएगा और इससे होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।

Indian Public School

डिजिटल असेट टैक्स या क्रिप्टो टैक्स के प्रस्ताव से यह भी संकेत मिल रहा है कि सरकार देश में क्रिप्टो करंसी पर पाबंदी लगाने की बजाए इससे होने वाली कमाई में अपनी हिस्सेदारी तय करने जा रही है।

Doon valley school

वैसे क्रिप्टो करंसी को लेकर सरकार ने अभी अपना रुख तय नहीं किया है कि वह कैसे और कब इसकी खरीद-फरोख्त को मंजूरी देगी।

वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि डिजिटल असेट से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। यह देश में किसी वस्तु पर लगने वाला सर्वाधिक कर होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सरकार की योजना पहले देश में क्रिप्टो करंसी पर पाबंदी लगाने की थी, लेकिन अब वह इसके नियमन पर विचार कर रही है। इसे जल्द कानूनी जामा पहनाया जा सकता है।

फिलहाल, देश में अरबों रुपये की वर्चुअल करंसी की खरीद फरोख्त होती है, लेकिन यह सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि वर्चुअल डिजिटल असेट से नुकसान होने पर उसे अन्य आय से समायोजित नहीं किया जा सकेगा।

वहीं क्रिप्टो करंसी गिफ्ट के रूप में देने पर उपहार देने वाले को कर चुकाना होगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा, ‘मैं प्रस्ताव करती हूं कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल असेट पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाए।

टैक्स की गणना करते समय खरीदी की लागत को छोड़कर, किसी भी तरीके के खरीदी खर्च की कर में कटौती की अनुमति नहीं दी जाएगी।

देश में करीब 40 हज़ार करोड़ की क्रिप्टो करंसी..

एक तरह से सरकार क्रिप्टो करंसी को वित्तीय संपत्ति मानने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इन्हें शेयर्स व सोने की तरह भी रखा जा सकता है। वर्चुअल करंसी कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक देश में 1.5 से 2 करोड़ लोग क्रिप्टो करंसी में निवेश करते हैं। इन निवेशकों के पास करीब 40 हजार करोड़ की क्रिप्टो करंसी है।

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ।

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Cryptocurrency बाजार फिर से हुआ लाल, रिकॉर्ड हाई से 50% लुढ़का बिटकॉइन, जानें क्या है वजह ?

Cryptocurrency बाजार फिर से हुआ लाल, रिकॉर्ड हाई से 50% लुढ़का बिटकॉइन, जानें क्या है वजह ?

कैसे मात्र 630 रुपए के प्रीमियम ने किया लाखों का ऋण सेटलमेंट

कैसे मात्र 630 रुपए के प्रीमियम ने किया लाखों का ऋण सेटलमेंट