Asha Hospital
in

अस्पताल के नजदीक कबाड़ी की दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा…

अस्पताल के नजदीक कबाड़ी की दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा…

अस्पताल के नजदीक कबाड़ी की दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा…

Shri Ram

अस्पताल के समीप अचानक आग लगने से लाखों के कपड़े आदि जल गए। हालंकि अग्निशमन विभाग के प्रयासों से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

Indian Public School

इस दौरान कबाड़ी की दुकानें लगाकर कपड़े आदि बेचने वाले व्यापारियों ने अपने जैकेट्स, स्वैटर, कमीजें व अन्य कपड़ों की खेप स्टोर की हुई थी।

Doon valley school

बीते दिन बाद अचानक इन कपड़ों में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि जहां पर कपड़े रखे हुए थे वहां ये कपड़ा व्यापारी नवरात्रों को लेकर दीया जलाते थे। लोगों में चर्चा है कि इसी दीये के कारण आग लग गई। हादसा कुल्लू जिला के ढालपुर में क्षेत्रीय अस्पताल के पास पेश आया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तथा साथ लगती करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

JPERC 2025

जानकारी के अनुसार इस जगह खुले में ही कपड़ा व्यापारियों ने अपना स्टोर बनाया हुआ था। यहां पर तिरपाल से ढककर कपड़ों की खेप रखी हुई थी।

इस घटना में वीना पत्नी अशोक, रीना पत्नी अरुण व अतुल पुत्र अशोक का काफी नुकसान हुआ है। फायर ऑफिसर सरनपत ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Written by newsghat

240 नशीले कैप्सूल के साथ नहान का 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार….

240 नशीले कैप्सूल के साथ नहान का 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार….

पांवटा साहिब युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की भंग, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने लिया फैसला

पांवटा साहिब युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की भंग, प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने लिया फैसला