Asha Hospital
in

आजादी के 75 वर्षो से राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुआ हाटी

आजादी के 75 वर्षो से राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुआ हाटी

आजादी के 75 वर्षो से राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुआ हाटी

जयराम ठाकुर बने हाटियों के मसीहा : डॉ मामराज पुंडीर

सिरमौर कल्याण समिति के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्र की हरी झंडी मिलने पर केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।

Shri Ram

आज़ादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। परन्तु हाटी समुदाय को आजादी अब मिल रही है।

Indian Public School

डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया द्वारा हाटी समुदाय के पक्ष में रिपोर्ट सोंपे जाने पर जिला सिरमौर के समस्त ट्रांसगिरी क्षेत्र में रहने वाले सवा तीन लाख लोगों को हार्दिक बधाई जनजातीय दर्जे को लेकर 50 वर्षो से जारी शांतिपूर्ण संघर्ष का यह बहुत ही सफल परिणाम है। जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व धन्यवाद का पात्र है।

Doon valley school

अब इस क्षेत्र को जनजातीय दर्जा घोषित होने की सबसे बड़ी रूकावट दूर हो गई है। हाटी समुदाय ने प्रदेश और देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है जिसमे बिना तोड़ फोड़ कर भी अपनी मांगे मनवाई जाती है।

पिछले 50 वर्षों से शांति इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप तथा सिविल सप्लाई कारपोरेशन के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर सहित उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का विशेष आभार।

JPERC 2025

इसके साथ ही इस मुहीम को यहाँ तक पहुँचाने के लिए केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमी चंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री सहित सभी कर्मचारी तथा गैर कर्मचारी सक्रिय सदस्यों का भी बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि महाखुमलियों में उमड़ी भीड़ का भी इसमें सबसे बड़ा योगदान है।

जिसके लिए समस्त गिरिपार की जनता के वह आभारी है। डॉ पुंडीर ने कहा कि किस प्रकार कांग्रेस के लोग हाटियों को वोट बैंक के लिए उपयोग कर रहे थे। आज सब साफ हो गया है। अगर सच मे हाटियों के हितैषी है तो हाटियों के मसीहा जय राम ठाकुर के साथ खड़ा होना चाहिए।

अब जिला के सभी कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी से त्यागपत्र देकर हाटियों के मसीहा बन कर उभरे जय राम ठाकुर के साथ खड़े होकर हाटियों का विकास करवाने में सहयोग देना चाहिये। पिछले 50 वर्षो से कांग्रेस कागजो में ही हाटियों को जनजाति दर्जा दिलाने का सपना दिखा रहे थे।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल के इस जंगल में तीसरे दिन भी नहीं बुझ पाई आग करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

हिमाचल के इस जंगल में तीसरे दिन भी नहीं बुझ पाई आग करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : मकान में जिंदा जला 66 साल का वृद्ध…

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : मकान में जिंदा जला 66 साल का वृद्ध…