Fair deal
Dr Naveen
in

आपके स्मार्टफोन में मौजूद ये 5 सरकारी ऐप्स आपको टैक्स से लेकर चलान तक से बचा सकते हैं, जानें कैसे..

आपके स्मार्टफोन में मौजूद ये 5 सरकारी ऐप्स आपको टैक्स से लेकर चलान तक से बचा सकते हैं, जानें कैसे..
Shubham Electronics
Diwali 01

आपके स्मार्टफोन में मौजूद ये 5 सरकारी ऐप्स आपको टैक्स से लेकर चलान तक से बचा सकते हैं, जानें कैसे..

भारत सरकार द्वारा इनकम से लेकर इनकम टैक्स तक के लिए कई डिजिटल सर्विस ऑफर की जाती है| सरकार द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट तक के लिए ऐप्स लांच किए गए हैं|

Shri Ram

तो आज हम कुछ ऐसे ही एप्स के बारे में बताने वाले हैं| जो ऐप आपके पास जरूर होने चाहिए| यह एप्स ना सिर्फ आपके आपके साथ सरकारी कागजों के वजन को कम करते हैं, बल्कि उनके खोने की झंझट से भी छुटकारा दिलाते हैं|

UMANG ऐप

उमंग एप आपके स्मार्टफोन में अवश्य होना चाहिए UMANG यानी Unified Mobile Application For New Age Governance. इस एप्लीकेशन में आपको राज्य और केंद्र सरकार की कई सारी सुविधाएं मिलती हैं|

इस एप्लीकेशन में आपको गैस सिलेंडर से लेकर EPFO तक की सभी सर्विसेज मिल जाएंगे| आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि यह एक एप्लीकेशन ही कई सारे एप्लीकेशन के बराबर होता है इसमें आपको कई सारी सुविधाएं मिल जाएगी जैसे डिजी सेवक, डिजी लॉकर आदि|

Diwali 02

M-Kavach

Diwali 03
Diwali 03

यह एप्लीकेशन एक सिक्योरिटी एप्लीकेशन है जिसे विशेष तौर पर स्मार्टफोन डिवाइसेस के लिए बनाया गया है| यह एप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन को हैकिंग और मालवेयर अटैक से सुरक्षा प्रदान करता है|

इस एप्लीकेशन में आपको Wi-Fi, ब्लूटूथ, कैमरा और मोबाइल डेटा का यदि गलत इस्तेमाल हो रहा है तो उसकी भी जानकारी मिल जाती है| इस एप्लीकेशन की मदद से यूजर्स रिमोटली डेटा डिलिट कर सकते हैं|

BHIM

वर्तमान में बात करें तो UPI पैसे ट्रांसफर करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका बन गया है| सरकार द्वारा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए Bharat Interface For Money (BHIM) मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया है| इसकी सहायता से आप स्मार्टफोन के माध्यम से फास्ट, सिक्योर और भरोसेमंद तरीके से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं| इसका इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने और पैसे प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है|

CBSE GST

इस एप्लीकेशन के बारे में किसी मर्चेंट या व्यापारी को काफी अच्छी जानकारी होती है| इस एप्लीकेशन का डेवलपमेंट सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स और मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस द्वारा किया गया है|

जीएसटी के बेहतर ट्रांजैक्शन के लिए यह एप्लीकेशन आपकी काफी मदद कर सकता है| यह एप्लीकेशन आपको GST से जुड़ी जानकारी के साथ नियमऔर कानून, लेटेस्ट अपडेट और FAQs आदि सभी चीजें प्रदान करती है| यह एप्लीकेशन जीएसटी के मामले में आपकी काफी मदद कर सकता है|

Aaykar Setu

इस एप्लीकेशन का डेवलपमेंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा किया गया है जिससे कि टैक्सपेयर्स की समस्याओं को दूर किया जा सकता है| इस आयकर सेतु एप्लीकेशन के माध्यम से ग्राहक को एक से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान मिलते हैं| साथ ही आपको कई सारी सर्विसेस का भी ऐक्सेस दिया जाता है|

इस एप्लीकेशन में आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं जिनमें TDS कैलकुलेटर, टैक्स रिटर्न, इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग जैसे फीचर्स शामिल है|

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ| हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

बाजार में उतारा Xiaomi ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro, क्या भारत में लॉन्च करेगी कंपनी?

बाजार में उतारा Xiaomi ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro, क्या भारत में लॉन्च करेगी कंपनी?

Micro Financing: माइक्रो-फाइनेंस लोन पर RBI ने दी अनुमति, कर्ज में डूबे लोगों को ऐसे मिल सकता है फायदा

Micro Financing: माइक्रो-फाइनेंस लोन पर RBI ने दी अनुमति, कर्ज में डूबे लोगों को ऐसे मिल सकता है फायदा