in

एक बार भाजपा सरकार, यह जीत एतिहासिक : कश्यप

एक बार भाजपा सरकार, यह जीत एतिहासिक : कश्यप

एक बार भाजपा सरकार, यह जीत एतिहासिक : कश्यप

भाजपा का कार्यकर्ता जन सेवा के लिए हमशा तत्पर

TROWS

सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लाया वन टाइम सेटलमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लौ पूरा विश्व मानता है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा कसुंपटी मंडल की कोटि पंचायत में एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।

Doon valley school

उनके साथ गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बोटका, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ज्योति सेन, राकेश शर्मा, पार्षद राजिंदर चौहान,रमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राज कुमार, सतीश शर्मा, यशपाल, किरण शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कोटि पंचायत के प्रधानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

JPERC 2025

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा की भारत में 5 राज्य के चुनावों में भाजपा 4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बना ली है यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा को महामारी के समय भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया, कोवीड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के सेवा पर तत् पर रहा। साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर घर तक जन सेवा के काम में नए आयाम स्थापित किया।

उन्होंने कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने उत्तम कार्य किया है और जयराम सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है।
उन्होंने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसका दृश्य विकास के मध्यम से धरातल पर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर एक एतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है। आज अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार वन टाइम सेटलमेंट लाई है यह एक बड़ी सौगात है।सामाजिक पेंशन योजना से हमारे प्रदेश के सभी बजुर्गो को लाभ होगा इसमें जयराम सरकार ने बड़ी वृद्धि की , यह सरकार और यह बजट गरीबों का बजट है इसमें सभी वर्गों को किसी न किसी प्रकार का लाभ हुआ है।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है, हमारी सरकार ने यूक्रेन व रशिया युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई, युद्ध भूमि से हमारे नागरिकों को भारत पहुंचने का उत्तम काम किया। मोदी का लौ पूरा विश्व मानता है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल विस में गूंजा गिरिपार को जनजाति का दर्जा देने का मुद्दा

हिमाचल विस में गूंजा गिरिपार को जनजाति का दर्जा देने का मुद्दा

आईआईएम सिरमौर परिसर में बायो- कम्पोस्ट पिट स्थापित

आईआईएम सिरमौर परिसर में बायो- कम्पोस्ट पिट स्थापित