Asha Hospital
Holi 2026
in

ऑफलाइन बिजनेस को ऑनलाइन कैसे करें ? इन 5 प्‍लेटफॉर्म्‍स की लीजिए मदद

ऑफलाइन बिजनेस को ऑनलाइन कैसे करें ? इन 5 प्‍लेटफॉर्म्‍स की लीजिए मदद

ऑफलाइन बिजनेस को ऑनलाइन कैसे करें ? इन 5 प्‍लेटफॉर्म्‍स की लीजिए मदद

TROWS

डिजिटल होते इस दौर में यदि आपको भी और नये ग्राहक चाहिए तो आपको ऑनलाइन सामान बेचने ही पड़ेंगे| ऐसी स्थिति में आपके ऑफलाइन काम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले जाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Holi 2026 -2

आपकी इसी समस्या को देखते हुए हमने आपके लिए पांच ऐसे प्लेटफार्म चुने हैं जो आपके बिजनेस को ऑनलाइन ले जाने में काफी सहायता करेगे|

Indian Public School

क्‍यूपे (QPay)

Doon valley school

क्‍यूपे (QPay) एक ऐसा माध्यम है जिससे आप किसी दुकान, गोदाम, कार्यालय या बिजनेस को डिजिटल स्‍टोर्स में परिवर्तित कर सकते हैं| यह आपके व्यापार को एक ऑटोमेटिक प्लेटफार्म पर ले जाता है जहां यह ऑडर्स, भुगतान, डिलीवरी और मार्केटिंग/प्रचार के प्रबंधन को सशक्त बनाता है|

क्‍यूपे आपसे ज्यादा कमीशन नहीं वसूल करता है और ना ही आपके डाटा को संग्रहित करता है| यह सब्सक्रिप्शन पर आधारित होता है जिससे कि व्यापारियों लिए स्‍टोर बनाना बिल्‍कुल मुफ्‍त होता हैं|

JPERC 2025
Holi 2026 -3

डॉटपे (Dotpay)

डॉटपे (Dotpay) मार्च 2020 में शुरू हुआ था| इसने अब तक 75 लाख से ज्यादा व्यापारियों और बिजनेस को शामिल कर लिया है| डॉट पर के जरिए खुदरा विक्रेताओं को व्यापार से संबंधित समाधान की सभी जरूरी चीजें मुहैया करवाई जाती है| इसमें कई तरह के संसाधन शामिल है जैसे ऑनलाइन स्‍टोर, मार्केटिंग सुइट, भुगतान एवं एकीकृत डिलीवरी आदि|

कंपनी द्वारा पे-यू, गूगल, और इंफो एज वेंचर्स जैसे निवेशकों से 2.75 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है|

दुकान (Dukaan)

इस ऐप की मदद से व्यापारी और खुदरा विक्रेता अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके सिर्फ 30 सेकंड में खुद का ऑनलाइन ई-कॉमर्स स्टोर बना सकते हैं|

इसके जरिए छोटे और मझोले कारोबारी इंटरनेट पर अपना व्यवसाय आसानी से स्टार्ट कर सकते हैं| Dukaan app स्थानीय व्यवसायियों को डिजिटल बनाने और अपने प्रोडक्ट व्हाट्सएप पर बेचने में भी सक्षम बनाता है|

दुकानदार को सिर्फ यह ऐप डाउनलोड करना है और अपने व्यापार को इसमें रजिस्टर्ड करना है इसके बाद इसमें अब अपने प्रोडक्ट लिस्ट कर दें| अब ऑनलाइन शॉपिंग के लिए आपका स्टोर तैयार है|

शॉपमैटिक (Shopmatic)

यह सिंगापुर स्थित एक तकनीकी कंपनी है जो छोटे व्यापारियों और व्यवसायियों को ई-कॉमर्स से जुड़ी सहायता प्रदान करती है| हाल ही में इस कंपनी ने सिंगापुर स्थित रिटेल मैनेजमेंट सॉल्‍यूशंस कंपनी ऑक्‍टोपस के साथ साझेदारी की है|

शॉपमैटिक कंपनी मुख्य रूप से रिटेल मार्केट की आवश्यकताओं को पूरा करती है इसलिए यह आपके कारोबार को रिटेल ग्राहकों तक पहुंचाने में सहायता करती है|

मीशो (Meesho)

Meesho एक भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है जिस पर छोटे कारोबारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रोडक्ट को बेच सकते हैं| आप इसमें अपना ऑनलाइन स्टोर बना सकते हैं और फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से अपने प्रोडक्ट की बिक्री शुरू कर सकते हैं|

यह भारत में तेजी से उभरता हुआ एक शानदार ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है जिसने कई जगहों से फंडिंग भी बटोरी है|

 

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ|

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा के लिए देने होंगे 20 रुपये प्रति किमी : डॉ श्याम कौशिक

जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा के लिए देने होंगे 20 रुपये प्रति किमी : डॉ श्याम कौशिक

पावर प्रोजेक्ट्स का विरोध करना कुछ एनजीओ और पर्यावरणविदों का काम

पावर प्रोजेक्ट्स का विरोध करना कुछ एनजीओ और पर्यावरणविदों का काम