Asha Hospital
Holi 2026
in

करोड़ो की धोखाधड़ी कर फर्जी क्रिप्टो करेंसी संचालक फ़रार..

करोड़ो की धोखाधड़ी कर फर्जी क्रिप्टो करेंसी संचालक फ़रार..

करोड़ो की धोखाधड़ी कर फर्जी क्रिप्टो करेंसी संचालक फ़रार..

Holi 2026 -2
TROWS

दो संचालक, दो प्रमोटर व एक एजेन्ट के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरु..

 

Indian Public School

जिला सोलन की बद्दी पुलिस ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी के संचालकों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो संचालक, दो प्रमोटर व एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Doon valley school

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में मोहम्मद अब्बास व मोहम्मद हब्बीव बद्दी के वार्ड नंबर नौ के निवासी रमेश डोगरा व उसके बेटे मार्शल से मिले।

इन दोनों संचालकों ने बाप-बेटे को बताया कि वह एक डिजिटल करेंसी चलाते हैं, जिससे वह छह माह में लोगों को दोगुणा पैसा दे देते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

रमेश डोगरा व उसके बेटे मार्शल ने इस कंपनी को प्रमोट किया व बद्दी के अनुपम अग्रवाल ने लोगों के पैसे इस कंपनी में लगाए।

शुरू में लोगों को हर रोज इससे पैसे रिटर्न हो रहे थे। इसके चलते जिन लोगों ने पैसा लगाया था, उन्होंने अपने रिश्तेदारों के पैसे भी इसमें लगा दिए।

जब इस कंपनी में करोड़ों रुपये जमा हो गए, तो कंपनी के मुख्य संचालक कंपनी बंद कर व लोगों का पैसा लेकर फरार हो गए। उसके बाद लोगों ने रमेश डोगरा व उसके बेटे को भी पकड़ा, लेकिन वह भी लोगों का पैसा वापस नहीं कर पा रहे थे।

उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में झाड़ियों से नवजात का शव बरामद..

पांवटा साहिब में झाड़ियों से नवजात का शव बरामद..

PCB full form in Hindi

PCB full form in Hindi