Asha Hospital
in

कांटी मशवा स्कूल में किशोरियों और महिलाओं को किया जागरूक

कांटी मशवा स्कूल में किशोरियों और महिलाओं को किया जागरूक

कांटी मशवा स्कूल में किशोरियों और महिलाओं को किया जागरूक

वो दिन योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा में आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक किया गया।

Shri Ram

मंगलवार को बाल विकास परियोजना के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा के प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

बाल विकास परियोजना वृत कमरऊ की पर्यवेक्षक ने इस योजना के अन्तर्गत मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जाकारी दी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक ऐसा विषय है जिसके सम्बन्ध में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है।

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं व किशोरियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म प्रथाओं को अभी भी कई सामाजिक सांस्कृतिक एंव धार्मिक प्रतिबन्धों का सामना करना पड़ता है। जो कि मासिक श्रम स्वच्छता प्रबन्धन में बहुत बड़ी बाधा है।

JPERC 2025

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व उचित आहार व्यवहार, हर रोज, स्नान करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी बेटियों के साथ वो दिन के बारे में खुलकर बात करें क्योंकि शुरुआत के दिनों में लड़कियों को इस विषय में जानकारी नहीं होती।

इसके अलावा बच्चों के जन्म के दो वर्ष शारीरिक, मानसिक तौर पर बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। इन 1000 दिनों में गर्भावस्था के दौरान महिला को और उसके बाद प्रसव के दौरान महिला और बच्चों को सन्तुलित आहार और विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

आयुष विभाग से सुनीता देवी द्वारा अनिमिया के बारे में विस्तार पूर्वक किशोरियों व महिलाओं को जानकारी दी गई।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब : डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने ज्वैलर्स के साथ की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पांवटा साहिब : डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने ज्वैलर्स के साथ की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आंजभोज क्षेत्र के बनौर निवासी 108 वर्षीय धूडू राम मतदान के लिए बने प्रेरणास्रोत

आंजभोज क्षेत्र के बनौर निवासी 108 वर्षीय धूडू राम मतदान के लिए बने प्रेरणास्रोत