Asha Hospital
Holi 2026
in

काम से वापिस लौट रहे कामगार के हाथ से सरेबाजार मोबाइल छीना

काम से वापिस लौट रहे कामगार के हाथ से सरेबाजार मोबाइल छीना

काम से वापिस लौट रहे कामगार के हाथ से सरेबाजार मोबाइल छीना

बिना नंबर की स्पलेंडर वाईक पर सवार थे दो युवक

TROWS

जिला पुलिस द्वारा मोबाईल स्नेचरों पर सख्ती से शिकंजा कसने के बाद अब फिर स्नेचरों ने सिर उठाना शुरू कर दिया।

Holi 2026 -2

पुलिस थाना मानपुरा के तहत काम से वापिस कमरे पर लौट रहे प्रवासी कामगार के साथ स्नेचिंग की वारदात पेश आई है। पुलिस ने शिकायत में बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Indian Public School

पुलिस को दी शिकायत में जूलकर नेन पुत्र सजावोदित निवासी गांव कुम्हार टोली, जिला किशनगंज, बिहार ने बताया कि बुधवार शाम को काम से वापिस अपने कमरे पर लौट रहा था। इसके साथ इसके दोस्त मंजर और असलम भी थे।

Doon valley school

जैसे ही 5.30 बजे यह मानपुरा पानी के टंकी के पास पैदल पहुंचे तो पीछे से बिना नंबर प्लेट की एक काले रंग की स्पलेंडर बाईक आई जिस पर दो लडक़े सवार थे।

बाईक सवार लडक़ों ने इसके हाथ से विवो का मोबाईल फोन छीन लिया, जिस कीमत 15 हजार थी और मानपुरा की तरफ भाग गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उनकी तलाश करने पर पता चला कि मोटर साईकिल चलाने वाले का नाम सदाम है जो कि वर्धमान कंपनी में काम करता है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि मानपुरा पुलिस ने पीडि़त के शिकायत के आधार पर धारा 382, 34 के तहत छीनाझपटी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

कफोटा में सीएम जयराम ठाकुर का कार्यक्रम कैमरे की नज़र से…

कफोटा में सीएम जयराम ठाकुर का कार्यक्रम कैमरे की नज़र से…

सिरमौर की इस पंचायत के प्रधान व उपप्रधान निलंबित

सिरमौर की इस पंचायत के प्रधान व उपप्रधान निलंबित