in

केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल को पूरे देश में जनता कर रही पसंद : दुर्गेश पाठक

केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल को पूरे देश में जनता कर रही पसंद : दुर्गेश पाठक

केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल को पूरे देश में जनता कर रही पसंद : दुर्गेश पाठक

पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी, बोले आप प्रदेश प्रभारी

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की 6 अप्रैल को होने वाली विशाल जनसभा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक करके लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

मंडी में विशाल रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर आप कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है और वो 6 अप्रैल को अपने वरिष्ट नेताओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Indian Public school

आप हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आज बयान जारी करते हुए हिमाचल के आप कार्यकर्ताओं से मंडी रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Bhushan Jewellers 2025

दुर्गेश पाठक ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे देश मे अरविंद केजरीवाल की चर्चा है। जिस तरह का काम काज दिल्ली में हुआ है और पंजाब में हुआ है उसी तरह हिमाचल के लोग भी चाहते हैं कि दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी काम होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली गवर्नेंस की चर्चा देश में ही नहीं अपितु विश्व भर में हो रही है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तेजी से उभरने वाला एक राजनीतिक संगठन है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या में सदस्य बनते जा रहे हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी कांग्रेस के कार्यकालों से बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा उनको लगातार लूटते आई है। उन्होंने कहा,अब दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकने के मूलमंत्र सिर्फ आप के पास है।

क्योंकि देश की जो सबसे पुरानी पार्टी थी कांग्रेस अब देश के दो राज्यों तक ही सीमित रह गई है, जबकि आम आदमी पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर और दिल्ली गवर्नेंस को आधार बनाकर दो मुख्य राज्यों में सत्ता पर काबिज हो गई है।

इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता भी यही चाहती है कि दिल्ली गवर्नेंस की तरह हिमाचल में काम होने चाहिए। दुर्गेश पाठक ने लोगों से आह्वान किया है कि 6 अप्रैल को जनता मंडी में जरूर पधारें और हिमाचल के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को एक बार मौका दें।

Written by Newsghat Desk

एबीवीपी ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

एबीवीपी ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हिप्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पौका पंचायत में क्रैशर की जनसुनवाई…

हिप्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पौका पंचायत में क्रैशर की जनसुनवाई…