Fair deal
Dr Naveen
in

क्या सच में फेंगशुई करता है जिंदगी को प्रभावित ? आइये जाने क्या है फेंगशुई ? फेंगशुई के बारे में जानिए 10 बातें

क्या सच में फेंगशुई करता है जिंदगी को प्रभावित ? आइये जाने क्या है फेंगशुई ? फेंगशुई के बारे में जानिए 10 बातें
Shubham Electronics
Diwali 01

क्या सच में फेंगशुई करता है जिंदगी को प्रभावित ? आइये जाने क्या है फेंगशुई ? फेंगशुई के बारे में जानिए 10 बातें

 

Shri Ram

आपने भी फेंगशुई नाम कई बार सुना होगा, या नहीं सुना होगा तो इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। जिसका दिनों दिन भारत में भी प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इनमें विंड चाइम, लाफिंग बुद्धा, कछुआ, तीन टांगों वाला मेंढक, मछलीघर, तीन सिक्के, क्रिस्टल-ट्री, बांस का पौधा जैसी चीज़े शामिल है।

आइए जानते हैं फेंगशुई जीवन को कैसे प्रभावित करता है ?

1. वायु और जल : फेंगशुई के अर्थ की बात करें तो फेंग और शुई का मतलब होता है वायु और जल। यह फेंगशुई घर के वायु और जल को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही, यह घर के वातावरण को प्रभावित करने वाला होता है।

2. प्रकाश : कहा जाता है फेंगशुई का प्रभाव कुछ इस तरह होता है कि जब हमारे घर में नकारात्मक प्रकाश आता है तो फेंगशुई उसे सकारात्मक प्रकाश में परिवर्तित कर हमारे घर के वातावरण पर प्रभाव डालता है।

JPERC 2025
Diwali 02

3. मानसिक दशा : फेंगशुई के आइटम घर पर रखने पर भी मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना होती है। क्योंकि जब आप फेंगशुई के प्रोडक्ट घर में देखते हैं तो उनको देखकर आपका कुछ न कुछ रिएक्शन जरूर होता है जैसे लाफिंग बुद्धा। इनको देखकर मानसिक शांति प्राप्त होती हैं।

Diwali 03
Diwali 03

4. घर की उर्जा : घर के स्ट्रक्चर में बिना परिवर्तन के ही फेंगशुई साधनों का उपयोग आप अपने घर में कर सकते हैं। एवं अपने घर को इसी अनुरुप बना सकते हैं। इन तमाम प्रकार के साधनो का उपयोग करके घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि की जा सकती है।

5. दिशाओं के गलत प्रभाव से बचाना : फेंगशुई पूरी तरह से पांच तत्वों पर काम करता है जिनमें अग्नि, पृथ्वी, धातु, लकड़ी, पानी आदि शामिल है। फेंगशुई की सहायता से आप दिशाओं के गलत प्रभाव को रोक सकते हैं।

6. ची ऊर्जा : फेंगशुई में विभिन्न प्राकृतिक कारको का प्रतिनिधित्व करने वाली विभिन्न वस्तुओं और चीजों को सही स्थान और दिशा में रखने पर ‘ची’ ऊर्जा अर्थात उर्जा का सकारात्मक प्रवाह सुनिश्चित किया जा सकता है।

घर की सकारात्मक ऊर्जा को संतुलित करने में सबसे महत्वपूर्ण चीजें होती है उचित प्राकृतिक प्रकाश और हवा की व्यवस्था। फेंगशुई काफी हद तक किसी बारे में जानकारी बताता है।

7. रंग : घर की सुंदरता को बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कारक रंग ही होता है। एक उचित स्थान पर उचित रंग का होना उसे सुंदर तो बनाता ही है साथ ही साथ वहां की ऊर्जा का भी प्रकृति के साथ समायोजन करने में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाता है।

फेंगशुई के आइटम ना सिर्फ घर की उर्जा को संतुलित करते हैं अपितु घर की सजावट के लिए भी काफी अच्छे हैं।

8. साफ-सफाई : फेंगशुई के वास्तु शास्त्र की माने तो आपके घर की साफ-सफाई का आपके घर के वातावरण और मानसिकता पर काफी अधिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में साफ-सफाई बने रहना जरुरी है।

9. ग्रीनरी और गार्डन : फेंगशुई में बताया गया है कि घर की ग्रीनरी का घर की सकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। इनडोर प्लांट्स घर के वातावरण को आकर्षक बनाने की साथ-साथ एक सकारात्मक वायु भी उत्पन्न करती है। इसलिए फेंगशुई के अंतर्गत बांस का पौधा घर में रखने का प्रचलन है।

10. रिश्ते और खुशी : फेंगशुई के मुताबिक धन, सुख, सौभाग्य के साथ ही रिश्तों में मिठास और घर में खुशी बने रहने लिए फेंगशुई के तरीके काफी हद तक कारगर साबित हुए हैं। आजकल हर कोई चाहता है कि हम खुश और समृद्ध रहे।

महत्वपूर्ण सूचना : वास्तु मानने वाले लोगों को बता दे कि फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र मे अंतर पाया जाता हैं। इसलिए फेंगशुई के उपाय और प्रोडक्ट अपनाने से पहले किसी वास्तुशास्त्री से इस बारे में जरूर चर्चा कर ले। क्योंकि इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

 

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ।

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

घर बैठे बैठे ऑनलाइन तरीके से कमाए लाखों, इन 5 कामों से आप कमा सकते हैं पैसा ही पैसा

घर बैठे बैठे ऑनलाइन तरीके से कमाए लाखों, इन 5 कामों से आप कमा सकते हैं पैसा ही पैसा

सिरमौर में ट्रक खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक गंभीर

सिरमौर में ट्रक खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक गंभीर