Asha Hospital
Holi 2026
in

गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा…

गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा…

गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा…

TROWS

जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी के ददाहू से होकर खादरी के समीप गुजरने वाली जलाल नदी में 32 वर्षीय युवक के डूबने से मौत हुई है।

Holi 2026 -2

मृतक की पहचान कालाअंब निवासी सुरेश कुमार खादरी गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। गर्मी के चलते युवक ने जलाल नदी के कुंड में नहाने गया।पानी का कुंड बहुत गहरा था जिसकी जानकारी युवक को नहीं थी।

Indian Public School

जैसे ही युवक नहाने के लिए कुंड में उतरा और वह गहराई में समा गया। काफी देर बीत जाने के बावजूद जब युवक घर नहीं पहुंचा तो घरवाले कुंड के पास पहुंचे जहां उसके कपड़े पड़े हुए थे।

Doon valley school

काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को कुंड से निकाला गया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी, युवक में कोई सांस बाकी नहीं रही थी।

परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बताया जा रहा है कि युवक को दौरे भी पड़ा करते थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि नहाते समय भी उसके साथ कही यही हादसा न पेश आया हो, जिस के चलते उसके पानी में डूबने से मौत हो गई।

डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

Written by Newsghat Desk

करण जोहर की फिल्म जुग जुग जियो हुई रिलीज़ : लव, ड्रामा और फन, स्टार कास्ट ने जीता दिल

करण जोहर की फिल्म जुग जुग जियो हुई रिलीज़ : लव, ड्रामा और फन, स्टार कास्ट ने जीता दिल

जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब में देई जी साहिबा मंदिर की भूमि पर करवा रहा अवैध निर्माण

जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब में देई जी साहिबा मंदिर की भूमि पर करवा रहा अवैध निर्माण