Asha Hospital
in

गुड़िया दुष्कर्म व हत्या केस: सूरज को एसआईटी ने नंगा करके पीटा! गुप्तांगों पर भी मारे डंडे, मामले में चौकाने वाले खुलासे..

गुड़िया दुष्कर्म व हत्या केस: वर्ष 2017 में गुड़िया दुष्कर्म व हत्या केस में गिरफ्तार किये गए सूरज हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट में जो खुलासे किये है वह चौकाने वाले है।

Shri Ram

गुड़िया दुष्कर्म व हत्या केस: सूरज को एसआईटी ने नंगा करके पीटा! गुप्तांगों पर भी मारे डंडे, मामले में चौकाने वाले खुलासे..

सूरज को जैल में इस कदर पीटा गया था कि उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान सूरज की रात 9:30 बजे से पिटाई शुरू हुई थी जोकि रात के 11:30 बजे तक जारी रही। पुलिस द्वारा उसे नंगा करके उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पीटा गया था।

Indian Public School

इतना ही नहीं उसके गुप्तांगों पर भी डंडे मारे गए। सूरज चीखता-चिल्लाता गया मगर पुलिस जवानों ने उस पर रहम न खाया और दर्द से कराहता सूरज जब पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर सका तो उसने दम तोड़ दिया।

Doon valley school

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने किया खुलासा
बता दें कि सूरज का पोस्टमार्टम शिमला के डॉक्टरों द्वारा किया गया था मगर सीबीआई ने इसकी जांच करवाने के लिए दिल्ली एम्स के डॉक्टरों को बुलवाया।

इस दौरान दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने खुलासा किया कि सूरज के शरीर पर लाठी, रॉड या डंडे से बुरी तरह मारपीट की गई थी जिसके शरीर पर 20 गंभीर चोटों के निशान थे।

JPERC 2025

सूरज के पीठ, नितंब, गुप्तांग और तलवों पर इतनी गंभीर और बेतहाशा चोटें मारने के कारण उसकी मौत की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं डॉ. अभिषेक यादव व बोर्ड के अन्य सदस्यों ने कोर्ट में गवाही देते हुए मृतक की किसी अन्य व्यक्ति के साथ हाथापाई में चोट लगने की संभावना को खारिज कर दिया।

आईजी जैदी ने दी थी गलत जानकारी
इस मामले में हिमाचल के तत्कालीन डीजीपी सोमेश गोयल ने कोर्ट को बताया कि सूरज सिंह की मौत के बाद आईजी जैदी ने गलत सूचना दी कि सूरज की मौत दूसरे संदिग्ध के साथ हाथापाई के कारण हुई है।

कोटखाई थाने के रात्रि मुंशी मुकेश ने बताया, एसआईटी पांच आरोपियों सूरज सिंह, लोकजन उर्फ छोटू और दीपक व अन्य दो को कोटखाई थाने में लेकर आई। पूछताछ के दौरान एसआईटी ने उन्हें प्रताड़ित किया और बुरी तरह से मारपीट की।

सूरज को थाने में बुरी तरह से पीटा गया और कुछ देर बाद उसे अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। जिसके बाद एसएचओ ने उससे झूठा रूक्का लिखवाया कि लॉकअप में राजू व सूरज की हाथापाई हुई जिसमें सूरज की मौत हो गई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: डीसी ने निभाया अपना वादा! दिव्यांग संतोष कुमारी के घर तक पहुंचाई सड़क

Himachal News: डीसी ने निभाया अपना वादा! दिव्यांग संतोष कुमारी के घर तक पहुंचाई सड़क

Sirmour News: शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन! डीसी ने दिए निर्देश

Sirmour News: शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन! डीसी ने दिए निर्देश