Asha Hospital
Holi 2026
in

घर-घर पहुंचाएंगे कोरोना काल में BJP नेता का पीपीई किट घोटाला, कांग्रेस ने भरी हुंकार

घर-घर पहुंचाएंगे कोरोना काल में BJP नेता का पीपीई किट घोटाला, कांग्रेस ने भरी हुंकार
TROWS

घर-घर पहुंचाएंगे कोरोना काल में BJP नेता का पीपीई किट घोटाला, कांग्रेस ने भरी हुंकार

Holi 2026 -2

-मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर भी घेरी जयराम सरकार, बिना नाम लिए बिंदल पर भी छोड़े तीखे बाण

Indian Public School

-कोलर में युवा कांग्रेस के सम्मेलन में गरजे कांग्रेसी नेता अजय सोलंकी

Doon valley school

-हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने भी घेरी डब्बल ईंजन की सरकार

हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल के निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को युवा कांग्रेस के साथ-साथ कांग्रेसी नेताओं ने भी भाजपा सरकार के साथ-साथ स्थानीय विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दरअसल शनिवार को हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी अपने एक दिवसीय नाहन प्रवास पर थे। इस बीच दोपहर बाद कोलर पंचायत में एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम भंडारी के अलावा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सोलंकी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

सम्मेलन में निगम भंडारी के संबोधन में जहां केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम निशाने पर रही, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए स्थानीय भाजपा विधायक के खिलाफ भी बिना नाम लिए मोर्चा खोल दिया है।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाई गई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों से घर चलाना मुश्किल हुआ है। सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाला राशन भी आज सातवें आसमान पर है।

सोलंकी ने प्रदेश में कोरोना काल के दौरान हुए घोटाले को लेकर भी बड़ी बात कहीं। उन्होंने इशारों ही इशारों पर बिना नाम लिए स्थानीय विधायक का बिना नाम लिए इस घोटाले को युवाओं के माध्यम घर-घर पहुंचाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई जन विरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करना और लोगों को घर.घर जाकर उसके बारे जानकारी देना है।

सोलंकी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नाहन की अगर बात करें तो आज स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा दिया गया मेडिकल कॉलेज 4 साल बाद भी नहीं बन पाया है। आज भी यहां अधिकतर कार्य किराए के भवनों में चल रहे हैं, तो वहीं सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। इससे पहले प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने नाहन में पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया।

Written by

Essay On Newspaper In Hindi | समाचार पत्र पर निबंध

Essay On Newspaper In Hindi | समाचार पत्र पर निबंध

आपसी रंजिश के चलते मारपीट, गंभीर आरोपों के साथ दोनों पक्षों की तरफ से FIR

आपसी रंजिश के चलते मारपीट, गंभीर आरोपों के साथ दोनों पक्षों की तरफ से FIR