in

चीन पर भारत ने कसा शिकंजा, नहीं मिलेगा ई-वीजा…

चीन पर भारत ने कसा शिकंजा, नहीं मिलेगा ई-वीजा…

चीन सहित ब्रिटेन व अन्य कई देशों को भी ई वीजा सुविधा सूची से किया बाहर

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत का रुख अत्यंत आक्रामक नज़र आ रहा है और ऐसा लग रहा है कि भारत उन अड़ियल देशों को जो भारत के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैये रखते हैं उन्ही की भाषा में जवाब देने की तैयारी कर चुका है और इसकी शुरुआत उसने ई वीजा दिये जाने वाले देशों की सूची के साथ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ भारी गतिरोधों के बीच भारत ने यह स्थिति स्पष्ट कर दी है कि चीन के नागरिकों को भारत आने हेतु ई वीजा की सुविधा नहीं दी जायेगी।

BKD School
BKD School

चीन सहित ब्रिटेन व अन्य कई देशों को भी ई वीजा सुविधा सूची से किया बाहर….

भारत का यह रुख सिर्फ चीन के प्रति ही नहीं है बल्कि दुनिया की अन्य कई शक्तियों के प्रति भारत ने यही रुख अपनाया हुआ है क्योंकि भारत ने ई वीजा सम्बंधित जो सूची जारी की है उसमें चीन के अतिरिक्त अन्य भी कई देश शामिल हैं।

चीन, अफगानिस्तान, कनाडा, पाकिस्तान, ब्रिटेन, ईरान, मलेशिया इंडोनेशिया सहित सऊदी अरब को भी इस सुविधा से बाहर रखा गया है।

इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि हांगकांग जैसे क्षेत्रों पर भी प्रतिबन्ध है जबकि स्वायत्त राज्य ताइवान को ई वीजा सुविधा दिये जाने का फैसला लिया गया है।

कोविड महामारी के दौरान लगाया गया था प्रतिबन्ध…

भारत ने मार्च 2020 में विदेशी यात्रा के संदर्भ में प्रतिबन्ध लगाते हुये सभी तरह की ई वीजा सुविधा पर रोक लगा दी थी,अब इसे बदल कर कुछ देशों को यह सुविधा दिये जाने का निर्णय लिया गया है जबकि चीन व अन्य उल्लिखित देशों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है जबकि प्रतिबन्ध से पूर्व चीन को भी यह सुविधा दी जा रही थी।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब के जोहड़ो- पिपलीवाला में धान ख़रीद केन्द्र का हुआ शुभारंभ…

सभी दर्दों की एक दवा : अंजीर, जाने क्यों