Asha Hospital
Holi 2026
in

जानवरों तक पहुंचा कोरोना, पालतू कुत्ता निकला पॉजिटिव….

जानवरों तक पहुंचा कोरोना, पालतू कुत्ता निकला पॉजिटिव….

जानवरों तक पहुंचा कोरोना, पालतू कुत्ता निकला पॉजिटिव….

मनुष्य से जानवर में पहुंचा कोरोना, अधिकारियों ने की पुष्टि

TROWS

एक ओर पूरी दुनिया कोरोना पर विजय पाने हेतु जोर शोर से तैयारियां कर रही है और तमाम तरह की वैक्सीन्स व अन्य चिकित्सीय उपायों को ईजाद कर रही है तो वहीं कोरोना भी लगातार अपने रंग रूप बदलते हुये नजर आ रहा है।

Holi 2026 -2

अभी तक यह सिर्फ मनुष्यों के लिये समस्या बना हुआ था परन्तु अब यह जानवरों के लिये भी घातक हो गया क्योंकि एक पालतू कुत्ते में कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद अब इसकी पुष्टि भी हो चुकी है कि कुत्ता कोरोना पॉजिटिव है।

Indian Public School

ब्रिटेन का है मामला, अधिकारियों ने की पुष्टि…

Doon valley school

कुत्ते के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला ब्रिटेन देश से सम्बंधित है परंतु यह सनसनीखेज इसलिये है क्योंकि जिस तरह चीन में एक मनुष्य से होते हुये पूरी दुनिया तक कोरोना पहुँच सकता है तो ब्रिटेन में एक कुत्ते से शुरुवात कर पूरी दुनिया के जानवरों को भी यह अपनी चपेट में ले सकता है।

ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस मामले की पुष्टि भी की है हालांकि राहत की बात यह है कि कुत्ता ठीक हो रहा है और अभी तक कुत्ते से किसी मनुष्य अथवा किसी अन्य जानवर में फैलने की कोई ख़बर नही आई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मनुष्य से जानवर में पहुंचा कोरोना…

जब से पालतू कुत्ते के कोविड संक्रमित होने की खबर आई है तब से यह लगातार शोध का विषय था कि आखिर कुत्ते में यह वायरस किस माध्यम से पहुँचा और अंततः यह सिद्ध हुआ कि जानवर में कोरोना वायरस मनुष्यों के द्वारा ही पहुँचा है।

जानकार लोग इस निष्कर्ष पर इसलिये पहुँचे क्योंकि जिस कुत्ते में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये हैं उसका मालिक कुछ दिन पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आया था।

बहरहाल यह पूरी दुनिया के लिये एक चिंता का विषय है क्योंकि अभी तक कोरोना सिर्फ मनुष्यों के लिये खतरा माना जा रहा था परंतु अब यह स्पष्ट हो चुका है कि जानवर भी इससे सुरक्षित नहीं हैं।

Written by Newsghat Desk

कॉविड की दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा करने को कमर कसी…

कॉविड की दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा करने को कमर कसी…

सीएम देंगे नाहन को 150 करोड़ की सौगातें, बिंदल बोले-विकास को अंतरमन से झांककर देखें विरोधी

सीएम देंगे नाहन को 150 करोड़ की सौगातें, बिंदल बोले-विकास को अंतरमन से झांककर देखें विरोधी