Asha Hospital
Holi 2026
in

जाने क्या होता है Business Loan ? कारोबार के लिए बड़े काम का है बिजनेस लोन

जाने क्या होता है Business Loan ? कारोबार के लिए बड़े काम का है बिजनेस लोन

जाने क्या होता है Business Loan ? कारोबार के लिए बड़े काम का है बिजनेस लोन

TROWS


अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते है या अधिक प्रोडक्शन की लिए एडवांस मशीनें खरीदना चाहते हैं या नई मशीने चलाने के लिए ज्यादा मेनपावर की आवश्यकता है| इन सभी कामों के लिए हमें पैसों की आवश्यकता होती है| इस प्रकार की आर्थिक जरूरतों को हम बिजनेस लोन के माध्यम से पूरा कर सकते है|

Holi 2026 -2

यह प्रतिस्पर्धी युग है, और हमें अपने बिजनेस की सफलता के लिए लगातार नए-नए संसाधनों की जरुरत पड़ती है| एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से ही हम इस चल रहे कंपटीशन से आगे निकल सकते है|

Indian Public School

जैसे मशीनों को चलाने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती हे उसी प्रकार बिजनेस को भी चलाने की लिए पैसों की आवश्यकता होती है| अब चाहे बिजनेस को बड़ा करना हो, या फिर कोई नई यूनिट स्टार्ट करनी हो सभी के लिए बड़े पैमाने पर पूंजी की आवश्यकता होती है|

Doon valley school

कभी-कभी अपने बिजनेस की फाइनेंशियल आवश्यकताओ पूरा करने के लिए हमारे पास कुछ स्रोत होते हैं| लेकिन किसी स्थिति में हमारे पास अपने साधन उपलब्ध नहीं है या समाप्त हो चुके हैं| ऐसी स्थिति में हमेशा बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी- एनबीएफसी (NBFC) से बिजनेस लोन लेने का हमारे पास विकल्प रहता है|

बिजनेस लोन एक प्रकार का असुरक्षित लोन होता है| बिजनेस लोन आपकी साख के आधार पर दिया जाता है और कई बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन आपके जरूरी डाक्यूमेंट्स के आधार पर भी आपको लोन दे देते हैं|

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बिजनेस लोन के लाभ

इस प्रतिस्पर्धी युग में अपने बिजनेस को टिकाए रखना और उससे लाभ लेते रहने के लिए बिजनेस लोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| साथ ही इसमें टैक्स में भी कई तरह के फायदे मिलते हैं| बिजनेस लोन से आपके बिजनेस में कैश फ्लो में वृद्धि होती है जिससे की लंबी और छोटी अवधि के लिए पैसों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है|

बिजनेस का विस्तार

जब आप अपने बिजनेस में पैसे लगाते हैं तो आपका बिजनेस बड़ा होता जाता है| हम अपने बिजनेस के द्वारा नए प्रोडक्ट बाजार में ला सकते हैं साथ ही बिजनेस लोन के द्वारा अपने प्रोडक्ट्स को नए बाजार में ले जा सकते हैं| इस लोन के माध्यम से आप अपने व्यापार की कार्यशील पूंजी की जरूरत को भी पूरा कर सकते हैं|

बिजनेस कंट्रोल

जब आप अपने बिजनेस के विस्तार के लिए यदि आप शेयरधारकों या साझेदारों द्वारा पैसे जुटाते हैं, तो उनका आपके बिजनेस में हस्तक्षेप बढ़ जाता है| इसके अलावा उनकी आपके लाभ में भी हिस्सेदारी बढ़ जाती है|

इसके विपरीत आप चाहे तो किसी वित्तीय संस्था से बिजनेस लोन लेकर अपने बिजनेस का स्वयं विस्तार कर सकते हैं और स्वयं ही उसको नियंत्रित कर सकते हैं|

क्रेडिट स्कोर में सुधार

जब हम कोई लोन लेते हैं और उसे समय पर चुका देते हैं तो इससे हमारे क्रेडिट स्कोर पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है| इससे हमें भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर कम ब्याज दर पर भी लोन उपलब्ध हो जाता है|

 

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ|

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

इलैक्ट्रिक स्कूटर्स : इन 3 तेज रफ्तार इलैक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत Ola से भी कम, भारत में हुए लॉन्च

इलैक्ट्रिक स्कूटर्स : इन 3 तेज रफ्तार इलैक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत Ola से भी कम, भारत में हुए लॉन्च

निवेशकों ने भारतीय स्टार्टअप पर बरसाया पैसा, अब ये कंपनियां भी बनीं भारतीय यूनिकॉर्न

निवेशकों ने भारतीय स्टार्टअप पर बरसाया पैसा, अब ये कंपनियां भी बनीं भारतीय यूनिकॉर्न