Asha Hospital
in

ताल में डूबने से बच्चे की मौत, घर से दोस्तों के साथ बकरी चराने निकला था मासूम कर्ण

ताल में डूबने से बच्चे की मौत, घर से दोस्तों के साथ बकरी चराने निकला था मासूम कर्ण

ताल में डूबने से बच्चे की मौत, घर से दोस्तों के साथ बकरी चराने निकला था मासूम कर्ण

TROWS

Shri Ram

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के बरठीं क्षेत्र में देर शाम को 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक कर्ण मलारी का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में रखा गया है।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार मलारी गांव के सतपाल का बेटा कर्ण (10) शुक्रवार दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ बकरियां चराने के लिए गया था। इस दौरान वहां शाम के समय सभी दोस्त तालाब में नहाने उतर गए।

Doon valley school

इस बीच पांव फिसल जाने से कर्ण गहरे पानी में गिर गया। उसके दोस्तों ने उसे बहुत तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद साथियों ने शोर मचाया।

बच्चों का शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां तालाब पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पानी में छलांग लगाकर कर्ण को ढूंढा। काफी देर बाद वह मिला तो सही, लेकिन वह बेसुध हालत में था।

JPERC 2025

उसे बाहर निकाल कर तुरंत बरठीं अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे के साथ हुए इस हादसे से सतपाल और अन्य परिजन गहरे सदमे में है। वही गांव में भी गम का माहौल है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

Written by Newsghat Desk

सिलाई अध्यापिकाओं का अल्टीमेटम, 22 तक पॉलिसी नहीं बनाई, तो 23 से हड़ताल

सिलाई अध्यापिकाओं का अल्टीमेटम, 22 तक पॉलिसी नहीं बनाई, तो 23 से हड़ताल

मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त, शव के साथ बरामद हुआ मोबाइल और पिस्टल

मंदिर के पास मिले शव की हुई शिनाख्त, शव के साथ बरामद हुआ मोबाइल और पिस्टल