Asha Hospital
Holi 2026
in

दिल्ली से वापिस लौटने पर हाटी प्रतिनिधी मंडल का मस्तभोज क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत…

दिल्ली से वापिस लौटने पर हाटी प्रतिनिधी मंडल का मस्तभोज क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत…

दिल्ली से वापिस लौटने पर हाटी प्रतिनिधी मंडल का मस्तभोज क्षेत्र में गर्म जोशी से स्वागत…

TROWS

हाटी मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली से लोटे केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारी व इस मुद्दे में अहम भूमिका निभाने वाले कुंदन सिंह शास्त्री आदि का उनके पैतृक गांव शरली में उनका जोरदार स्वागत किया है। आरजीआई से अनुमति मिलने के बाद पूरे गिरिपार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Holi 2026 -2

पांच दशक बाद गृह मंत्री अमित शाह व आरजीआई से हाटी मुद्दे पर हरी झंडी मिलने के बाद मिलने के बाद दिल्ली से वापिस लोटे केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों का गिरिपार क्षेत्र में जगह जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

Indian Public School

वीरवार को केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री, कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी, रणसिंह चौहान, सुजान सिंह कपूर, आत्मा राम शर्मा, भाव सिंह कपूर आदि का सबसे पहले मस्त भोज के जाखना में जोरदार स्वागत किया।

Doon valley school

इसके बाद गुद्दा मानपुर पंचायत तथा शरली पंचायत में ग्रामीण ने हाटी प्रतिनिधिमंडल का ढ़ोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया है। ग्रामीणों ने पहाड़ी नाटी डालकर जश्न मनाया।

ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल ने अपने संबोधन में कहा की पांच दशक बाद गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा इसे एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा की हाटी मुद्दे के मामले में हाटी समुदाय के लोगों ने लम्बा संघर्ष किया है जिसके बाद हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखा दी है तथा आरजीआई से भी अनुमति मिल गई है। जिसके लिए समस्त हाटी समुदाय की तरफ से केंद्र सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं।

केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री ने कहा की गिरिपार क्षेत्र के साथ लगते क्षेत्र उत्तराखंड के जोनसार बाबर का क्षेत्र 1967 में जनजातीय क्षेत्र घोषित हो गया था लेकिन हमारा हाटी समुदाय नहीं हुआ था जिस कारण 50 सालों से हम अन्य झेल रहे थे।

हाटी समुदाय ने अपने हक के लिए 50 संघर्ष किया। गृहमंत्री अमित शाह से हाटी मुद्दे पर हरी झंडी दिखा दी है। जिसके बाद पूरे हाटी समुदाय में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा की भाटी मुद्दा जनजातीय घोषित होने से हमारे युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा तथा विकास के मामले में भी तेज रफ्तार पकड़ेगी।

उन्होंने कहा की इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप व शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर बहुत बड़ा योगदान है। जिसके लिए समस्त हाटी समुदाय के लोग हमेशा आभारी रहेंगे।

इस मौके पर शरली पंचायत प्रधान विनीता चौहान, उपप्रधान दलीप सिंह, ग्यारू राम, ओमप्रकाश, रामभज, सतपाल सिंह, मानसिंह,सोहन सिंह, सुंदर सिंह,टीका राम शर्मा आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया पहुंचे हाजी अली दरगाह

बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया पहुंचे हाजी अली दरगाह

सीएम झूठी घोषणाएं कर जनता को कर रहे गुमराह : हर्षवर्धन चौहान

सीएम झूठी घोषणाएं कर जनता को कर रहे गुमराह : हर्षवर्धन चौहान