Asha Hospital
Holi 2026
in

देखें वीडियो : 4 दिन से अनशन पर बैठे गौभक्त सचिन को पुलिस ने जबरन उठाया

देखें वीडियो : 4 दिन से अनशन पर बैठे गौभक्त सचिन को पुलिस ने जबरन उठाया

देखें वीडियो : 4 दिन से अनशन पर बैठे गौभक्त सचिन को पुलिस ने जबरन उठाया

स्वास्थ्य जांच के बाद मेडिकल कॉलेज नहान किया रैफर…

गौ संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे है सचिन...

TROWS

पिछले 4 दिन से गौ संरक्षण को लेकर आमरण अनशन पर बैठे गौ भक्त सचिन ओबरॉय को शुक्रवार सुबह पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल भेज दिया।

Holi 2026 -2

पुलिस ने तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया सचिन अस्पताल जाने का विरोध कर रहे थे।

Doon valley school
Indian Public School

बता दें कि गौ भक्त सचिन ओबरॉय लंबे समय से सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश के लिए संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

करीबन 3 सप्ताह पहले उन्होंने एक दिन का संकेतिक अनशन किया था और प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि सरकार ने इस क्षेत्र में अहम कदम ना उठाए तो वह आमरण अनशन पर चले जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन सरकार ने उनकी एक न सुनी जिस पर वह 4 दिन पहले आमरण अनशन पर चले गए। वे पिछले 4 दिनों से पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने भी उनसे मुलाकात की और उनसे अनशन छोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने जल्दी सचिन की मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। लेकिन सचिन ओबरॉय ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई के बाद ही वे अपना अनशन छोड़ेंगे।

3 दिन से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही थी। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और उनकी सेहत में गिरावट को देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।

लेकिन सचिन ने अनशन छोड़ने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल भेज दिया। सचिन इस दौरान लगातार इसका विरोध कर रहे थे।

Written by newsghat

JCB ka full form | JCB ka full form kya hai

JCB ka full form | JCB ka full form kya hai

नहान फिर गरजे सचिन कहा गौ माता के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं, लौट रहा हूं…

नहान फिर गरजे सचिन कहा गौ माता के खिलाफ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं, लौट रहा हूं…