Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा में क्रूरता की हदें पार, बेरहमी से मारपीट कर पलास से निकाला नाखून, PGI रेफर

पांवटा में क्रूरता की हदें पार, बेरहमी से मारपीट कर पलास से निकाला नाखून, PGI रेफर
TROWS

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान युवक के पलास से नाखून तक निकाल दिए गए। गंभीर हालत में युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार कबाड़ एकत्रित करने वाले गोविंदा नाम के एक युवक को कुछ लोग अपने साथ उठाकर ले गए। युवक के साथ मारपीट के दौरान उसके साथ कू्ररता की इतनी हदें पार कर दी गई कि पलास से उसके हाथों का नाखून तक निकाल लिया गया। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। लिहाजा पीड़ित को देर रात पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Indian Public School

पीड़ित गोविंदा के भाई सोनू निवासी अजीवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उसका भाई गोविंदा कबाड़ एकत्रित करने के लिए गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसी बीच जब उन्होंने गोविंदा के फोन पर संपर्क किया तो किसी ने बताया कि कुछ लोग उसके भाई को जम्मूखाला की तरफ ले गए हैं। पीड़ित के भाई सोनू ने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद वह अपने पिता सुशील के साथ जम्मूखाला में पहुंचे, तो देखा कि सड़क पर घायल अवस्था में उसका भाई गोविंदा मिला, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत में युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Doon valley school

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफत में होंगे।

Written by

सिरमौर के सभी 563 मतदान केंद्रों की सूचियों के पारुप जारी

महिलाओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखियां, ASP बबीता राणा ने जताया आभार

महिलाओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखियां, ASP बबीता राणा ने जताया आभार