Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब के जाने माने व्यवसाई के माता पिता की गला दबाकर हत्या…

पांवटा साहिब के जाने माने व्यवसाई के माता पिता की गला दबाकर हत्या…
TROWS

हरियाणा के यमुना नगर में बीती रात हुई वारदात….

Holi 2026 -2

एसपी यमुनानगर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल शुरू..

Indian Public School

न्यूज़ घाट/यमुनानगर

Doon valley school

पांवटा साहिब के जाने माने व्यवसाई अमित गोयल के माता पिता की अज्ञात लोगों ने गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। मृतक दंपति घर में अकेले रहते थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

देर रात अचानक अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर दंपति का गला दबाकर मार डाला। सुबह जब दंपति के परिवार वालों ने फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

जिसके बाद बुजुर्ग के बेटे घर पहुंचे। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। कमरे में बुजुर्ग दंपति मरे पड़े थे।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी कमलदीप गोयल, थाना शहर पुलिस, सीआईए की टीमें पहुंची और उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय ऋषि पाल और उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता घर पर अकेले की रहते थे। उनके बेटे पांवटा साहिब रहते है। मृतक ऋषिपाल बैंक से रिटायर कर्मचारी है।

ये भी पढ़ें : अलर्ट, कल से यूं और बढ़ेगी पुलिस की सख्ती, आप भी नही बच पाएंगे नजर से…

दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत…

हिमाचल प्रदेश में अभी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

मृतक की बहू का कहना है कि रात को उनकी फोन पर बात हुई थी, लेकिन सुबह फोन नहीं उठाया। ये किसी जानकार का काम लगता है।

क्योंकि वह वैसे किसी अनजान को घर में नहीं आने देते थे। उन्होंने कहा कि मेरी सास ने जो गहने पहने हुए थे वह भी गायब है, उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।

वहीं इस बारे एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई है। प्राथमिक जांच में यही लगता है कि ये तकिए से गला दबाकर की गई है।

लूटपाट वाला एंगल नजर नहीं आ रहा है। बुजुर्ग अकेले की रहते थे। उन्होंने कहा कि हर एंगल पर जांच कर रहे हैं।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक, फर्श पर घसीट कर शव शमशान तक पहुंचाया, तो वहां भी ताला मिला…..

पांवटा साहिब की इस इकलौती पंचायत में कोरोना संक्रमण के 35 मामले एक्टिव…

पास पड़ोस : उत्तराखंड में 11 से 18 तक प्रथम फेज में सख्त कोरोना कर्फ्यू….

Written by newsghat

हिमाचल प्रदेश में कालाबाजारी पर भड़के सीएम जयराम ठाकुर…..

हिमाचल प्रदेश में कालाबाजारी पर भड़के सीएम जयराम ठाकुर…..

शादी से डेढ़ माह पूर्व युवक की कोरोना संक्रमण से मौत, शोक की लहर

शादी से डेढ़ माह पूर्व युवक की कोरोना संक्रमण से मौत, शोक की लहर