Asha Hospital
in

पांवटा साहिब के समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित

पांवटा साहिब के समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित

पांवटा साहिब के समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित

TROWS

विकास नगर में देवभूमि मीडिया समिति के तत्वावधान में पांवटा साहिब के समाज सेवियों और पत्रकार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से श्यामलाल पुंडीर, जसवीर सिंह हंस, समाज सेवा के लिए मदन मोहन शर्मा जिन्होंने कॉविड काल में संपूर्ण लॉकडाउन होते हुए आम जनमानस तक हर तरह की संभव सहायता पहुंचाई।

Shri Ram

समाजिक कल्याणकारी कार्य के लिए हेमंत शर्मा जिन्होंने अभी तक अनेकों लावारिस शवों का ना तो केवल अंतिम संस्कार किया उसके उपरांत संपूर्ण विधि विधान से हरिद्वार जाकर गंगा जी में अस्थियों का विसर्जन भी किया।

Indian Public School

पवन बोहरा इनको बेसहारा बुजुर्गों व मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की देखरेख वह उनको उनके घर तक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट सामाजिक सेवा हेतु सम्मानित किया गया। चिकित्सा वर्ग से महफूज अली को पोस्टमार्टम में अपने अतुल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Doon valley school

पत्रकारिता से फिल्मी परदे तक व दूरदर्शन, एफएम रेडियो, सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू करने हेतु अक्षय गिल को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विकास नगर में देवभूमि मीडिया समिति के तत्वावधान में देश के प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में मुंबई से विशेष तौर पर पहुंची सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या अरोड़ा। वही साथ ही मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अहमद कबीर शादान और उनके साथ द कश्मीर फाइल्स मूवी में आतंकवादी का किरदार निभाने वाले प्रिंस खुराना भी पहुंचे।

JPERC 2025

साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में मुन्ना सिंह चौहान विधायक विकास नगर कार्यक्रम में पहुंचे वहीं डॉक्टर सुनील पैन्यूली ने विशेष तौर पर देश के प्रथम सीडीएस शहीद विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वस्तिवाचन किया। कार्यक्रम में सन रेज, सपिएंस, senguin, ऋषि अरबिंदो घोष आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

देश भक्ति नाटक रूपांतर किया आपको बताते चलें कि देश भक्ति कार्यक्रम को देखकर आमजन भी रोने को मजबूर हो गया। क्योंकि जब कोई जवान सीमा पर शहीद होता है तो उस जवान का दर्द उस शहीद होने का दर्द उसका परिवार भी जानता है। और उसी को नाट्य रूपांतर को और भी अच्छा रंग देने के लिए स्कूल के बच्चों ने कड़ी मेहनत की थी।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित करके की, उन्होंने सभी विद्यालयों की जमकर प्रशंसा की।

साथ ही साथ देवभूमि मीडिया ने उन लोगों, मुख्यता डॉक्टर, वकील, अधिकारी, पुलिस अधिकारी, समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, आंगनवाड़ी महिलाएं, स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया है। ऐसे लोगों जिन्होंने समाज हित में कार्य किए हैं।

जबकि कार्यक्रम में मुंबई से विशेष तौर पर पहुंचे हीरो ऑफ द नेशन चंद्रशेखर आजाद के मुख्य अभिनेता अहमद कबीर शादान ने कहा देवभूमि मीडिया समिति के द्वारा क्षेत्र के लिए निरंतर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन जारी रहना चाहिए।

उक्त कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मुंबई से ऐश्वर्या अरोड़ा ने कहां कि मैं देवभूमि मीडिया के इस प्रोग्राम के आयोजकों का दिल से आभार प्रकट किया।वहीं कुछ समय के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या अरोड़ा भी,देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर भावुक हो उठी।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, ज्ञान सिंह ,पंजाब सिंह मजीठिया, हिमांशु पुंडीर, अमन, काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में लड़की से स्मैक के साथ छात्रा गिरफ्तार

हिमाचल में लड़की से स्मैक के साथ छात्रा गिरफ्तार

अम्बेडकर से संबंधित स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है : सिकंदर

अम्बेडकर से संबंधित स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है : सिकंदर