Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब: दुकान में चला रहा था सट्टा कारोबार! पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

TROWS

पांवटा साहिब : पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने एक बार फिर अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। विश्वकर्मा चौक के पास एक दुकान में सट्टा खिलवाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब: दुकान में चला रहा था सट्टा कारोबार! पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

सूचना के अनुसार आरोपी अपनी दुकान में लोगों को मोटी रकम कमाने का झांसा देकर सट्टा लगवा रहा था। यह दुकान विश्वकर्मा चौक के सामने एक कॉम्प्लेक्स में स्थित है।

Indian Public School

पुलिस को शाम करीब 6.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रदीप शर्मा को काबू किया। वह सार्वजनिक स्थान पर लोगों से सट्टा लगवा रहा था।

Doon valley school

पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से सट्टा पर्चियां और कुल ₹4400 की नकद राशि बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे सट्टा कारोबार पर नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है। यह कार्रवाई सट्टा और जुए जैसे अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himcare Card: हिमाचल में साल भर बनेंगे हिमकेयर कार्ड! इसी माह से लागू हुआ निर्णय, 5.80 लाख लोग उठा रहे लाभ

Himcare Card: हिमाचल में साल भर बनेंगे हिमकेयर कार्ड! इसी माह से लागू हुआ निर्णय, 5.80 लाख लोग उठा रहे लाभ

Paonta Sahib: खुले शेड के नीचे ताश पर जुआ खेलते पकड़े चार युवक! 8190 रूपए बरामद

Paonta Sahib: खुले शेड के नीचे ताश पर जुआ खेलते पकड़े चार युवक! 8190 रूपए बरामद