Asha Hospital
Holi 2026
in ,

पांवटा साहिब भाजपा को झटका, अब गोरखुवाला में 8 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन…

पांवटा साहिब भाजपा को झटका, अब गोरखुवाला में 8 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन…

पांवटा साहिब भाजपा को झटका, अब गोरखुवाला में 8 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन…

TROWS

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने जनसंपर्क अभियान गोरखुवाला पंचायत में मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में चलाया। इस मौके विशेष तौर पर पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग उपस्थित रहे।

Holi 2026 -2

यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया अपनी समस्याओं से अवगत करवाया और उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की नीतियों से परेशान होकर आज कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं भाजपा में गरीब आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नही है। यह चंद लोगों की पार्टी है।

Indian Public School

इस दौरान 8 परिवारों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की जिनमे कुलदीप, वीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, धर्म सिंह, नानक चंद, हेमराज, ओम प्रकाश, काकू राम, फकीर चंद, राममूर्ति कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक ने पार्टी में आने के लिए नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस पार्टी में आपको पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा।

Doon valley school

पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मो जातियों गरीबों और दलितों मजदूरों को साथ लेकर चलती है वहीं उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जी ऊर्जा कट मंत्री और हैंडपंप मंत्री बन कर रह गए हैं।

उन्होंने सिर्फ अपने चहेतों के यहां हैंड पंप लगाने का कार्य किया है जिन लोगों को आवश्यकता थी। उनको इस सुविधा से दूर रखा गया है, गरीब आदमी महंगाई और बेरोजगारी से तहस-नहस हो रहा है लेकिन मंत्री जी को उसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है क्योंकि बीजेपी ने बेरोजगारी और महंगाई के इलावा कुछ नहीं दिया है। आज का युवा पढ़ा लिखा है युवा बीजेपी पार्टी से आने वाले चुनाव में बदला जरूर लेगा।

इस मौके उनके साथ भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, जिला महासचिव किशन ठाकुर, अशविन, प्रदीप, राकेश, सुनीता, निर्मला, राजकुमारी, कमला, महिंद्रो, बिमला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

Cyber Insurance Policy: साइबर क्राईम अटैक से हुए नुकसान की भरपाई करेगी यह पॉलिसी…

Cyber Insurance Policy: साइबर क्राईम अटैक से हुए नुकसान की भरपाई करेगी यह पॉलिसी…

Relationship Tips: शक की आदत छोड़ ऐसे मजबूत बनाएं अपना रिश्ता, इन तरीकों से छोड़ पाएंगे शक करने की आदत…

Relationship Tips: शक की आदत छोड़ ऐसे मजबूत बनाएं अपना रिश्ता, इन तरीकों से छोड़ पाएंगे शक करने की आदत…