in

पांवटा साहिब में दिन दिहाड़े वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर हमला…

पांवटा साहिब में दिन दिहाड़े वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर हमला…

पांवटा साहिब में दिन दिहाड़े वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर हमला…

शराब के नशे में शरारती तत्वों में दिया वारदात को अंजाम, पढ़ें क्या है पूरा मामला…

TROWS

वन मंडल पांवटा साहिब के तहत शमशान घाट के नजदीक कुछ शरारती तत्वों ने विभाग के एक अधिकारी पर उस समय हमला कर दिया जब वे अपनी टीम ने साथ निरीक्षण पर थे।

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के शमशान घाट के निकट विभागीय कार्य के लिए पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर दिन दहाड़े शराब पी रहे व्यक्तियों के द्वारा हमला कर दिया गया।

मामला सुबह लगभग 11 बजे का है। इस दौरान वन विभाग के डिप्टी रेंजर सुमन्त शमशान घाट के साथ लगते वन क्षेत्र मे पार्क में निरीक्षण कार्यों के लिए पहुंचे तो वहां लगभग दस-बारह युवा शराब पी रहे थे।

Doon valley school

इस पर डिप्टी रेंजर द्वारा उक्त युवकों को तुरंत वहां से जाने के लिए कहा गया। यह सुनकर नशे मे धुत युवक डिप्टी रेंजर सुमन्त के साथ गाली-गलौच व हाथापाई पर उतर आए। युवकों ने डिप्टी रेंजर का फोन छीन कर तोड़ने का भी प्रयास किया।

डिप्टी रेंजर के साथ पीछे आ रहे वन रक्षक व वन कर्मी के आने पर युवक वहां से भाग खड़े हुए।

JPERC 2025

डिप्टी रेंजर द्वारा सरकारी ड्यूटी के दौरान शराबी युवकों द्वारा हमला करने पर पांवटा पुलिस थाने मे मामला दर्ज करवाया गया है।

निकटवर्ती सीसीटीवी के माध्यम से युवकों की पहचान कर आगामी कारवाई की जा रही है। पूछे जाने पर डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में बड़ी लापरवाही, नौनिहालों को दे दिए एक्सपायर राजमाह के पैकेट

हिमाचल में बड़ी लापरवाही, नौनिहालों को दे दिए एक्सपायर राजमाह के पैकेट

पांवटा साहिब के पूर्व टीचर सहित तीन के खिलाफ लाखों की ठगी का मामला दर्ज

पांवटा साहिब के पूर्व टीचर सहित तीन के खिलाफ लाखों की ठगी का मामला दर्ज