Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में देर रात हुई फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर

पांवटा साहिब में देर रात हुई फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर

पांवटा साहिब में देर रात हुई फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मुकद्दमा दर्ज, एक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत देर रात हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहुर हुसैन पुत्र काशिम अली निवासी सैनवाला मुबारिक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर पर रात करीब 10-30 बजे रात सो गया था। रात समय करीब एक बजे के करीब उसे बाहर से किसी की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

Indian Public School

इस आवाज को सुनकर जाहुर उठा और अपने भाई लयाकत अली को उठाया। दोनों भाई आवाज की दिशा में गए तो वहां के हालत देख कर उनकी आंखे फटी रह गई।

Doon valley school

जहूर ने बताया की उसके घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर बाँई ओर झाडियों में गीता राम और रामेशवर जमीन पर पडे थे। जगन्नाथ खाले मे थोडी दूरी पर खडा था।

गीता राम व रामेशवर पूरी तरह से लहूलुहान हो चुके थे। मौके पर जगन्नाथ ने बताया कि यह तीनो इकठ्ठे थे और अवारा पशुऔं को देखने आऐ थे कि एक अल्टो कार इनके उपर फायर करके चली गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जाहूर ने सन्देह जताया कि यह तीनो लोग इकठ्ठे थे व इनके पास ही बंदूक थी जो इनमे से किसी एक द्वारा ही गोली चलाई गई है। जिसमे गीता राम तथा रामेश्वर जख्मी हुऐ है।

दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां डॉ अंकुर धीमान ने जांच के पश्चात रामेश्वर की मृत घोषित कर दिया। जबकि गीता राम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है।

उधर, पुलिस ने जाहुर की सूचना पर आईपीसी धारा 304A,336,120B,201 IPC &30-54-59 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

बदमाशों के निशाने पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अब 4 घरों से पानी के मीटर चोरी

बदमाशों के निशाने पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अब 4 घरों से पानी के मीटर चोरी

वाह ! WhatsApp ने रिलीज किए ये 3 धांसू फीचर्स, जानकर झूम जाएंगे आप

वाह ! WhatsApp ने रिलीज किए ये 3 धांसू फीचर्स, जानकर झूम जाएंगे आप