Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में भाजपा मंडल ने मनाया काला दिवस, 25 जून 1975 को देश में हुआ था आपातकाल लागू

पांवटा साहिब में भाजपा मंडल ने मनाया काला दिवस, 25 जून 1975 को देश में हुआ था आपातकाल लागू

पांवटा साहिब में भाजपा मंडल ने मनाया काला दिवस, 25 जून 1975 को देश में हुआ था आपातकाल लागू

तत्काल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नेतृत्व में घोषित हुआ था आपातकाल : अरविंद गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल की एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया।

TROWS

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार द्वारा 25 जून 1975 आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। आपात काल में मानव अधिकारों का पूरी तरह से हनन हुआ था।

Holi 2026 -2

प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और लोकतांत्रिक समय था आपातकाल काल में चुनाव स्थगित हो गए थे और सभी नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था।

Indian Public School

मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि समाचार पत्रों को भी एक विशेष आचार संहिता का पालन करने के लिए विवश किया गया।

Doon valley school

जिसके तहत प्रकाशन के पूर्व सभी समाचारों और लेखों को सरकारी सेंसर से गुजरना पड़ता था अर्थात तत्कालीन मीडिया पर भी अंकुश लगा दिया गया था विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेई, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर को भी जेल भेज दिया गया था।

आपातकाल लागू करने के लगभग 2 साल बाद विरोध की लहर तेज होती देख इंदिरा गांधी ने लोकसभा भंग कर 1977 में चुनाव कराने की सिफारिश कर दी आपातकाल लागू करने का फैसला कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ पूरी तरह गांधी अपने गढ़ रायबरेली से चुनाव हार गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई और मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने 30 वर्षों बाद केंद्र में किसी गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ।

इस बैठक में मंडल महामंत्री देवराज चौहान, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, अजौली पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, सुखविंदर चौधरी, सोनू कुमार, संयम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब में देई जी साहिबा मंदिर की भूमि पर करवा रहा अवैध निर्माण

जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब में देई जी साहिबा मंदिर की भूमि पर करवा रहा अवैध निर्माण

पांवटा साहिब देवीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गहराया जल संकट….

पांवटा साहिब देवीनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गहराया जल संकट….