Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में हुआ एशिया और विश्व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए इंडियन टीम का चयन

पांवटा साहिब में हुआ एशिया और विश्व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए इंडियन टीम का चयन

पांवटा साहिब में हुआ एशिया और विश्व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए इंडियन टीम का चयन

युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलों को नई दिशा प्रदान की : सुखराम चौधरी

TROWS

एशियन और वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए पांवटा साहिब में भारतीय टीम का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।

Holi 2026 -2

चुनी गई टीम एशिया और विश्व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। 15 से 25 जुलाई तक मालदीव में बॉडी बिल्डिंग की एशियन प्रतियोगिता होने जा रही है।
इसके बाद विश्वकप प्रतियोगिता होगी।

Indian Public School

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलों को नई दिशा प्रदान की है। विश्व भर मैं देश के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि एशियन और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग के चयन के लिए पांवटा साहिब में कैंप लगा यह अपने आप में एक बड़ी बात है।

इंडियन बॉडी बिल्डर फाउंडेशन के अध्यक्ष टीवी पॉली, प्रेमचंद डोगरा, हिरल सेठ, नवनीत सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पांवटा साहिब में इंडिया टीम के ट्रायल के लिए देश भर से 300 से अधिक प्रतिभागी ने भाग लिया तथा भारतीय टीम का चयन किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि के तौर पर सीईओ सैफनिक्स लाइफ साइंस सचिन गर्ग, आईबीबीएफ राष्ट्रीय ईकाई के महासचिव हिरल सेठ, अवनीत तिवारी, बिक्रमजीत सिंह, विपुल शर्मा, चेतन राठौड़, डीएसपी वीर बहादुर, थाना प्रभारी अशोक चौहान, अकील तिवारी रूप तिवारी, शिवानी महेला, प्रदीप चौहान,मोनू अग्रवाल समेत इंडियन बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन की ट्रायल चयन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब के यमुना घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ बंद हो : सुनील चौधरी

पांवटा साहिब के यमुना घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ बंद हो : सुनील चौधरी

पांवटा साहिब में अवैध खनन पर खनन विभाग ने कसा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर जब्त….

पांवटा साहिब में अवैध खनन पर खनन विभाग ने कसा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर जब्त….