in

पांवटा साहिब में 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रूपए का वसूला जुर्माना

पांवटा साहिब में 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रूपए का वसूला जुर्माना

पांवटा साहिब में 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रूपए का वसूला जुर्माना

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कारवाई

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के भंगाणी में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर को सीज 33000 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भंगाणी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है।

सूचना मिलने पर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने वन खंड अधिकारी भंगाणी हर्षवर्धन व सुरेश आदि की अगवाई में वनरक्षक सचिन, कपिल, रोहित, प्रवीण व वनकर्मी मोहीराम, सुंदर, बहादुर आदि की टीम गठित कर मंगाती के यमुना नदी में छापेमारी की।

Doon valley school

छापामारी के दौरान 2 ट्रैक्टर अवैध खनन के कार्य में लगे हुए थे। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लग गए। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया गया।

वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रैक्टर चालकों से 33000 जुर्माना वसूल किया गया। वन विभाग की इस कारवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

JPERC 2025

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रूपए का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया की अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Written by Newsghat Desk

यहां दिल का दौरा पड़ने से 10 दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मासूम की आकस्मिक मौत..

यहां दिल का दौरा पड़ने से 10 दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मासूम की आकस्मिक मौत..

हिमाचल में तीन दिनों तक अंधड़ की आशंका, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में तीन दिनों तक अंधड़ की आशंका, येलो अलर्ट जारी