in

पांवटा साहिब में 22 फरवरी को इन 7 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 22 फरवरी को इन 7 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 22 फरवरी को इन 7 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

15 से 18 आयु वर्ग के लिए इन 2 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 22 फरवरी 2022 को 07 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

TROWS

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 22 फरवरी 2022 को 02 स्थानों पर कॉविड-19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतोन, उप स्वास्थ्य केंद्र गिरिनगर आई वी, राजबन, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला भाटावाली, उप स्वास्थ्य केंद्र अजोली नारिवाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया 22 फरवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बातामण्डी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतोन में कॉविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं।

JPERC 2025

ड़ॉ अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

Written by Newsghat Desk

Jyotish Tips : बिजनेस में तरक्की और लाभ के लिए करें ये काम, होगा फायदा ही फायदा

Jyotish Tips : बिजनेस में तरक्की और लाभ के लिए करें ये काम, होगा फायदा ही फायदा

पांवटा साहिब में पॉलिथीन इस्तेमाल पर खाद्य आपूर्ति विभाग की कारवाई

पांवटा साहिब में पॉलिथीन इस्तेमाल पर खाद्य आपूर्ति विभाग की कारवाई