Asha Hospital
in

पांवटा साहिब में 24 फरवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 24 फरवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 24 फरवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज

15 से 18 आयु वर्ग के लिए इन 3 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 24 फरवरी 2022 को 03 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 24 फरवरी 2022 को 03 स्थानों पर कॉविड-19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

Shri Ram

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र धौलाकुआं में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया 24 फरवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरीपुर खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर भारापुर, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।

JPERC 2025

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

Written by Newsghat Desk

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन

धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए भगानी में किया गया भूमि निरीक्षण : विवेक महाजन

ट्यूशन जा रही नाबालिग को गाड़ी में डाल कर ले गए, फिर किया दुराचार….

ट्यूशन जा रही नाबालिग को गाड़ी में डाल कर ले गए, फिर किया दुराचार….