Asha Hospital
in

पावंटा साहिब में सरिया चोरी करते धरे दो युवक, थम नहीं रही चोरी की वारदातें

पावंटा साहिब में सरिया चोरी करते धरे दो युवक, थम नहीं रही चोरी की वारदातें

पावंटा साहिब में सरिया चोरी करते धरे दो युवक, थम नहीं रही चोरी की वारदातें

Shri Ram
TROWS

लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले..

पांवटा साहिब शहर में चोरी के मामले रुकने का नाम नही ले रहें हैं। पांवटा साहिब शहर में चोर गिरोह सक्रिय है, जो बार बार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की वारदातें रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास में हैं।

Indian Public School

बीते रोज एक और चोरी का मामला पांवटा साहिब के पैराडाइज के समीप सामने आया है, जहां पर निर्माणाधीन मकान से दो युवकों द्वारा सरिया के टुकड़े चोरी करने का प्रयास किया गया, हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Doon valley school

जानकारी अनुसार पांवटा के वार्ड नंबर-12 में पैराडाइज के समीप नए मकान का कार्य चला हुआ है। दो शातिर युवकों ने शनिवार को दिन दहाड़े सरिया चोरी करने का प्रयास किया ओर बाइक से भागने की कोशिश की।

मगर आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने दोनों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी, वहीं आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया हैं।

JPERC 2025

बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में धुत थे। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को चोरी के इल्जाम में हिरासत में लिया है व पुलिस जांच जारी हैं।

गौरतलब हो कि इस घटना से पहले दिन ही एक अन्य मामले में स्थानीय दुकानदारों ने चोर पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। वहीं, अब सरिया चोरों को भी लोगों ने धर दबोचा हैं। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोग भी अलर्ट मोड़ पर हैं।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

Written by Newsghat Desk

बलदेव तोमर ने कांडो दुगाना और ठोंठा में स्कूलों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार..

बलदेव तोमर ने कांडो दुगाना और ठोंठा में स्कूलों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार..

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कार नदी में डूबी, तीन युवाओं की मौत..

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कार नदी में डूबी, तीन युवाओं की मौत..