Asha Hospital
in

पीस मील कर्मियों की 5वें दिन भी हड़ताल जारी, HRTC की 28 कर्मशालों में कामकाज प्रभावित

पीस मील कर्मियों की 5वें दिन भी हड़ताल जारी, HRTC की 28 कर्मशालों में कामकाज प्रभावित
पीस मील कर्मियों की 5वें दिन भी हड़ताल जारी, HRTC की 28 कर्मशालों में कामकाज प्रभावित

पीस मील कर्मियों की 5वें दिन भी हड़ताल जारी, HRTC की 28 कर्मशालों में कामकाज प्रभावित

Shri Ram

कहा-सप्ताह भर में मांग नहीं मानी, तो होगा आंदोलन तेज

प्रदेश भर में मौसम खराब होने के बावजूद आज शुक्रवार को भी हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों की 5वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। लिहाजा पिछले 5 दिनों से संबंधित कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हिमाचल में एचआरटीसी की 28 कर्मशालाओं में कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश भर में तकरीबन 900 से अधिक पीस मील कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है।

Indian Public School

इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के नाहन डिपो में स्थित एचआरटीसी की कर्मशाला में भी पीस मील कर्मचारियों का हड़ताल का सिलसिला जारी है। आज भी कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही अधिकारियों पर भी हड़ताल के दौरान धमकाने के आरोप लगाए है। इसके साथ-साथ आज भारतीय मजदूर संगठन ने भी पीस मील कर्मियों को अपना समर्थन दिया है। साथ ही यह भी ऐलान किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सरकार कर्मचारियों की अनुबंध पर लाए जाने की मांग को पूरा नहीं करती, तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।

Doon valley school

पीस मील कर्मचारी मंच जिला सिरमौर नाहन इकाई के अध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा कि प्रदेश के सभी एचआरटीसी के 28 डिपो में स्थित कर्मशालाओं में करीब 933 पीस मील कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मुख्य मांग के तहत अनुबंध पर तैनात करने का ऐलान नहीं कर देती। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उक्त मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि कर्मशालाओं में प्रभावित हो रहे कामकाज को पुनः पटरी पर लाया जा सके।

दूसरी तरफ भारतीय भारतीय मजदूर संगठन ने भी पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल का जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया है। भारतीय मजदूर संगठन जिला कार्यकारिणी के संगठन मंत्री कन्हैया लाल कौशिल ने कहा कि प्रदेश भर में सभी कर्मशालाओं में कार्य का दबाव पीस मील कर्मचारियों पर है। यदि एक सप्ताह के भीतर इन कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों पर संबंधित कर्मचारियों को काम से निकालने की धमकी देने के भी आरोप लगाए है।

JPERC 2025

बता दें कि पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से कर्मशालाओं में एचआरटीसी की बसों की मरम्मत करने में भी खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उदाहरण के तौर पर ही नाहन डिपो की आधा दर्जन बसें मरम्मत न होने के कारण कर्मशाला में ही खड़ी है।

Written by

नई शिक्षा नीति पर नाहन में राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, पदमश्री आरसी सोबती ने किया शुभारंभ

नई शिक्षा नीति पर नाहन में राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, पदमश्री आरसी सोबती ने किया शुभारंभ

ओमिक्रोन वेरिएंट की दहशत के बीच हिमाचल में फिर हुआ कोरोना विस्फोट

ओमिक्रोन वेरिएंट की दहशत के बीच हिमाचल में फिर हुआ कोरोना विस्फोट