Asha Hospital
Holi 2026
in

पूर्व CM वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा पहुंची नाहन, पांवटा साहिब में होगी प्रवाहित

पूर्व CM वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा पहुंची नाहन, पांवटा साहिब में होगी प्रवाहित
TROWS

नाहन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा शुकवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन पहुंची। यहां लोगों ने अपने महबूब नेता वीरभद्र सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि कांग्रेस भवन में अस्थि कलश को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया। लोगों ने बड़ी संख्या में दिवंगत नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Holi 2026 -2

बता दें कि त्रिलोकपुर में रात्रि ठहराव के बाद आज अस्थि कलश यात्रा कांग्रेस भवन नाहन में पहुंची थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज अस्थि कलश यात्रा शंभू वाला कटासन देवी होते हुए धौला कुआं पहुंचेगी ताकि लोग अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कि धौलाकुआं शिव मंदिर में अस्थि कलश यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। कल सुबह नाहन और पांवटा साहिब के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा यमुना नदी में हिमाचल के महबूब नेता राजा वीरभद्र सिंह जी की अस्थियों को विधिवत प्रवाहित किया जाएगा।

Written by

हिमाचल प्रदेश में फिर दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक गंभीर…

हिमाचल प्रदेश में फिर दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक गंभीर…

पावर कट : अब सिरमौर के इन इलाकों में सोमवार को को रहेगा पावर कट…

पावर कट : अब सिरमौर के इन इलाकों में सोमवार को को रहेगा पावर कट…