Asha Hospital
Holi 2026
in

प्रदेश घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली सरकार की बड़ी उपलब्धी : सुखराम चौधरी

प्रदेश घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली सरकार की बड़ी उपलब्धी : सुखराम चौधरी

प्रदेश घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली सरकार की बड़ी उपलब्धी : सुखराम चौधरी

TROWS

 

Holi 2026 -2
उपलब्धियों से भरा रहा जयराम सरकार का कार्यकाल, भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष रश्मीधर सूद

Indian Public School

महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल का सम्मेलन पाल रिसॉर्ट में महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रश्मी धर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को दो अतिरिक्त रीफिल सिलेंडर भी निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं।अब प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है और यह देश का पहला चूल्हा धुआंमुक्त राज्य बन गया है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर अब केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल भी उपलब्ध करवा रही है।

इस सम्मेलन में सभी महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एक स्वर में कहा कि आगामी चुनावों में सुखराम चौधरी जी को 15000 से अधिक मतों से विजयी करके विधान सभा में भेजेंगे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए महिला मोर्चा को बधाई दी और कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में महिला मोर्चा इसी तरह पार्टी की मजबूती के लिए काम करता रहेगा।

इस सम्मेलन में जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा, नगर पारिषद अध्यक्षा निर्मल कौर , सुरेखा चौधरी, सीमा चौधरी, दीपा शर्मा, ममता शर्मा, निन्द्रों देवी, शिक्षा देवी, विभिन पार्टी पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

नहीं करूंगा किसी पार्टी का प्रचार बोले पूर्व नप अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय सिंघल, भाईचारा बनाए रखने की अपील

नहीं करूंगा किसी पार्टी का प्रचार बोले पूर्व नप अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय सिंघल, भाईचारा बनाए रखने की अपील

पांवटा साहिब : गांव में घुसा जंगली हाथियों का काफिला, वन विभाग तुरंत हरकत में…

पांवटा साहिब : गांव में घुसा जंगली हाथियों का काफिला, वन विभाग तुरंत हरकत में…