in

बंजार (कुल्लू) जलोड़ी दर्रे के पास दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 3 की मौ**त

TROWS

बंजार (कुल्लू): कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। एनएच-305 पर जलोड़ी दर्रे के पास एक ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं।

हादसा सोझा के पास ‘भरेघा री जान’ स्थान पर रात करीब 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में चालक समेत 20 लोग सवार थे। सभी पर्यटक जलोड़ी घूमकर वापस बंजार लौट रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। अब तक 12 घायलों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल बंजार पहुंचाया गया है। बाकी लोगों को निकालने का अभियान देर रात तक जारी रहा।

Doon valley school

बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 लोगों की मौके पर मौत हुई है। 17 घायलों का इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।

तहसीलदार नीरज शर्मा के अनुसार, सभी सवार पर्यटक हैं और शुरुआती जानकारी में वे दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रशासन घायलों की पहचान और अन्य प्रक्रिया में जुटा है।

JPERC 2025

घायलों में अनुपमा, आयुषी, अनुराग, अरनव, मोहित, निकिता समेत अन्य शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: जीवन प्रकाश जोशी बने कोटड़ी ब्यास स्कूल के नए प्रिंसिपल, बढ़ीं उम्मीदें

पांवटा साहिब: जीवन प्रकाश जोशी बने कोटड़ी ब्यास स्कूल के नए प्रिंसिपल, बढ़ीं उम्मीदें

शिलाई: NSG कमांडो रहे वीर दीप राम को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में शोक की लहर

शिलाई: NSG कमांडो रहे वीर दीप राम को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में शोक की लहर