Asha Hospital
Holi 2026
in

बड़ी खबर : नही रहे हिमाचल के दिलों के राजा वीरभद्र सिंह…

बड़ी खबर : नही रहे हिमाचल के दिलों के राजा वीरभद्र सिंह…

बड़ी खबर : नही रहे हिमाचल के दिलों के राजा वीरभद्र सिंह..

वीरवार सुबह तड़के ली अंतिम सांस, सोमवार को बिगड़ गई थी तबियत…

कई दिनों से आईजीएमसी शिमला में थे उपचाराधीन

TROWS

हिमाचल प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया।

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के स्तंभ वीरभद्र सिंह (87) पिछले कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन थे।

Indian Public School

छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने वीरवार को सुबह 3:40 पर अंतिम सांस ली। आईजीएमसी प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।

Doon valley school

दो बार कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद वह इस बीमारी को मात देकर ठीक हुए थे लेकिन फेफड़ों में संक्रमण सोमवार को वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई थी।

वारदात : शिलाई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रास्ते में छोड़ा… 

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वारदात : शिलाई में सड़क के किनारे के कार ले उड़े बदमाश..

इसके बाद कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। इस दौरान उनकी हालत बेहद खराब थी, आंखें भी नहीं खुल पा रही थीं।

वीऱभद्र सिंह का जन्म 23 जून , 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर हुआ था। वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक व पांच बार सांसद चुने गए।

सिरमौर : कालाअंब, पांवटा साहिब के इस इलाकों में रहेगा पावर कट..

जयराम कैबिनेट : स्कूल, कॉलेज खुलेंगे या बंद रहेंगे, अब मिलेगी ये बड़ी छूट…

इसके अलावा उन्होंने छह बार सीएम के रूप में प्रदेश की बागडोर संभाली। वीरभद्र सिंह केंद्र की मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री भी रह चुके हैं।

वह वर्ष 1962, 1967, 1972, 1980 और 2009 में लोकसभा के लिए चुने जाते रहे। वीरभद्र सिंह ने वर्ष 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 में कुछ समय के लिए, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल की बागडोर संभाली।

पांवटा साहिब में एक पार्क ऐसा भी, जो शायद आपने अभी तक नहीं देखा…

सिरमौर की सीमाओं से नहीं जा सकेंगे कांवड़ यात्रा-2021 पर…

वर्तमान में वह अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे। वीरभद्र सिंह जुब्बल- कोटखाई,रोहड़ू व शिमला ग्रामीण से भी विधायक चुने जाते रहे हैं।

उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी वर्तमान में शिमला ग्रामीण से भी विधायक है। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रही हैं।

Written by newsghat

वारदात : शिलाई में सड़क के किनारे के कार ले उड़े बदमाश…

वारदात : शिलाई में सड़क के किनारे के कार ले उड़े बदमाश…

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर नाहन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर नाहन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि